फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal lahaul news: 105 tourists rescued in Himachal after flash floods leave them stranded

flash floods: लाहौल-स्पीति में फंसे 36 पर्यटकों समेत 105 लोगों को सुरक्षित निकाला

Mon, 01 Aug 2022 02:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Aug 2022 02:07 PM IST
सार

मूसलाधार बारिश से डोहरनी नाला में अचानक आई बाढ़ के कारण ग्रांफू-काजा सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस कारण स्पीति से मनाली की तरफ आ रहे 105 लोग फंस गए।

विज्ञापन
himachal lahaul news: 105 tourists rescued in Himachal after flash floods leave them stranded
पर्यटकों को किया रेस्क्यू। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनाली-ग्रांफू-काजा मार्ग के डोहरनी मोड़ और छतड़ू के बीच फंसे 105 लोगों को 14 घंटे के बाद रेस्क्यू कर कोकसर पहुंचाया गया। प्रशासन, पुलिस और बीआरओ के संयुक्त अभियान से सभी लोगों को करीब 16 किलोमीटर दूर से रेस्क्यू किया गया। दोनों तरफ के नालों में बाढ़ आने से डोहरनी मोड़ और छतड़ू के बीच निगम की एक बस के साथ 22 अन्य वाहन फंस गए थे। इन लोगों को रात को 2:00 बजे तक करीब 14 घंटे तक भूखे-प्यासे रहना पड़ा।

विज्ञापन


नालों में बाढ़ आने के कारण कोकसर-काजा रूट पर डोहरनी मोड़ में फंसे 105 लोगों की सांसें लगभग 14 घंटे तक अटकी रहीं। अंधेरे में करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद इन लोगों को देर रात को सुरक्षित कोकसर पहुंचाया गया। नायब तहसीलदार आरसी नेगी की अगुवाई में बीआरओ, पुलिस और जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने अपनी जान जोखिम में डाल यात्रियों को सुरक्षित निकाला। आधी रात को कोकसर में यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


फंसे यात्रियों में 36 सैलानी और एक विदेशी भी शामिल था। 69 स्थानीय यात्री थे। मूसलाधार बारिश के कारण रविवार को हुई ग्रांफू-काजा सड़क मार्ग पर डोहरनी नाला में अचानक आई बाढ़ के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस कारण स्पीति से मनाली की तरफ आ रहे 105 लोग दोपहर 12:00 बजे डोहरनी मोड़ में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद शाम 6:00 बजे तहसीलदार केलांग आरसी नेगी की अगुवाई में रेस्क्यू टीम केलांग से डोहरनी मोड़ के लिए रवाना हुई और रात 8:00 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। यह देर रात 2:00 बजे तक जारी रहा। सीमा सड़क संगठन और पुलिस की मदद से फंसे यात्रियों को बीआरओ के टिपर और प्रशासन के छोटे वाहनों से कोकसर पहुंचाया गया। आरसी नेगी ने बताया कि अधिकतर सैलानी चंद्रताल झील से वापस मनाली लौट रहे थे। 


स्पीति के लोग बस में सवार होकर काजा से मनाली आ रहे थे। बताया कि फंसे यात्रियों में 39 महिलाएं, 54 पुरुष और 12 बच्चे शामिल थे। ये लोग एक बस, दो टेंपो ट्रैवलर सहित 23 वाहनों में सवार थे। फंसे यात्रियों में स्पीति की एक बीमार महिला भी शामिल है। वह इलाज के लिए कुल्लू जा रही थी। पुलिस अधीक्षक केलांग मानव वर्मा ने कहा कि रातभर चले ऑपरेशन में 105 लोगों को रेस्क्यू किया गया। कहा कि सड़क बंद होने से यहां 30 लोग अपनी इच्छा अनुसार अपने वाहनों में ही रहे, जिन्हें सड़क खुलने के बाद ही आना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed