{"_id":"65166a6d7315f6ccb6005185","slug":"himachal-kullu-news-volvo-bus-reached-kasol-kullu-after-83-days-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 83 दिन बाद कसोल पहुंची वोल्वो बस, अब पर्यटन कारोबार पकड़ेगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 83 दिन बाद कसोल पहुंची वोल्वो बस, अब पर्यटन कारोबार पकड़ेगा रफ्तार
Fri, 29 Sep 2023 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:41 AM IST
सार
होटल एसोसिएशन मणिकर्ण के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि वोल्वो बसों के आने से पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी।
विज्ञापन
कसोल पहुंची वोल्वो बस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद पार्वती घाटी में भी पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है। शुक्रवार सुबह दिल्ली से आई निजी वोल्वो बस पर्यटन स्थल कसोल पहुंची है। 83 दिन बाद एक निजी वोल्वो के पहुंचने से पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है। वहीं, मणिकर्ण घाटी में 15 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंच गई है। यहां पर करीब 400 होटल, रिजाॅर्ट, रेस्टहाउस व होमस्टे हैं। वहीं वीकेंड में होटलों की ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत से अधिक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ढाई माह तक घाटी में पर्यटन कारोबारी पूरी तरह से ठप रहा है। इससे पर्यटन कारोबारियों को करोड़ों को नुकसान उठाना पड़ा है और सैकड़ों लोगों का रोजगार भी छिन गया। अब एक सप्ताह से पार्वती घाटी के कसोल, जरी, मणिकर्ण, मलाणा, तोष, बरशैणी, कालगा, पुलगा और खीरगंगा में सैलानियों की चहलकदमी बढ़ गई है। कसोल के होटल कारोबारी हुकम चंद, तोष के लुदर चंद तथा होम मस्टे संचालक बलदेव ठाकुर का कहना है कि शुक्रवार सुबह एक निजी वोल्वो कसोल बस स्टैंड पहुंची।
विज्ञापन
कहा कि अरसे के बाद पार्वती घाटी में वोल्वो के पहुंचने से पर्यटकों की रौनक लौट आएगी। उन्होंने कहा कि अब घाटी में सैलानी पहुंचने लगे हैं। ऐसे में अब पर्यटन कारोबारियों ने छुट्टी पर भेजे अपने स्टाफ को भी बुलाना शुरू कर दिया है। उन्हाेंने उम्मीद जताई कि दशहरा तक स्थिति और बेहतर होगी और पर्यटन स्थलों की वीरानगी दूर हो जाएगी। होटल एसोसिएशन मणिकर्ण के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि वोल्वो बसों के आने से पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। कहा कि पार्वती घाटी के लिए रोजाना 40 से 50 वोल्वो बसों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन