फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Kullu News: BSNL services restored after 32 days in remote area Gadaparli Kullu

Kullu News: महीने बाद चले मोबाइल, अपनों से बात कर छलक पड़े आंसू

Fri, 11 Aug 2023 03:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Aug 2023 03:01 PM IST
सार

32 दिन बाद चार गांवों में नेटवर्क आया है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के उपभोक्ताओं को अभी परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Himachal Kullu News: BSNL services restored after 32 days in remote area Gadaparli Kullu
मोबाइल में नेटवर्क आने के बाद रिश्तेदारों को हालचाल बताते ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू जिले की दुर्गम ग्राम पंचायत गाड़ापारली में आपदा के 32 दिन बाद मोबाइल नेटवर्क आया है। पंचायत के गांव शाक्टी, मरौड़, शुगाड़ और कुटला में निजी कंपनी ने मोबाइल नेटवर्क बहाल कर दिया है, जबकि इंटरनेट का उपयोग करने के लिए अभी ग्रामीणों को इंतजार करना पड़ेगा। मोबाइल में नेटवर्क आने के बाद ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। महीने के बाद अपने रिश्तेदारों से संपर्क और बातचीत होने पर ग्रामीणों की आंखों से आंसू भी छलक उठे।

विज्ञापन


एक-दूसरे का दुख दर्द जानकर भावुक हो उठे। कुल्लू में नौ और दस जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण सैंज घाटी में अधिक नुकसान हुआ है। इससे दुर्गम ग्राम पंचायत गाड़ापारली के चार गांव शाक्टी, मरौड़, शुगाड़ और कुटला का देश-दुनिया से संपर्क कट गया था। 32 दिन बाद मोबाइल में नेटवर्क आने पर दोबारा जुड़ पाया है। ग्रामीण हीरा लाल, लगन राणा, मोती राम, प्रकाश, शेर सिंह, सेसराम, हीराचंद, डोलाराम ने कहा कि निजी कंपनी ने नेटवर्क बहाल कर दिया है।
विज्ञापन


भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के उपभोक्ताओं को अभी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बीएसएनएल से दूरसंचार सेवाएं जल्द बहाल करने की मांग की है। वार्ड सदस्य निर्मला देवी ने कहा कि 32 दिन बाद चार गांवों में नेटवर्क आया है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। उन्होंने प्रशासन और सरकार का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed