फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal kinnaur landslide news: software engineer naveen bhardwaj survival story

किन्नौर हादसा: गाड़ी पर गिरे पत्थर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 300 मीटर दौड़कर बचाई जान

Mon, 26 Jul 2021 08:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, किन्नौर/खरड़
अमर उजाला नेटवर्क, किन्नौर/खरड़ Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Jul 2021 08:47 PM IST
सार

पहाड़ों में घूमने के शौकीन नवीन ने किन्नौर व लाहौल-स्पीति जाने का प्रोग्राम बनाया था। वह दिल्ली की एक टेंपो ट्रेवल के साथ टूर पर रवाना हुए थे।

विज्ञापन
himachal kinnaur landslide news: software engineer naveen bhardwaj survival story
किन्नौर में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के बटसेरी में रविवार दोपहर एक बजे पहाड़ी से गिरी चट्टानें पर्यटकों के वाहन से टकराईं तो दो पर्यटक छिटककर बाहर गिर गए। इनमें एक मोहाली के खरड़ के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर नवीन भारद्वाज हैं। नवीन ने 300 मीटर भागकर जान बचाई। हादसे के बाद नवीन ने अपने पिता बलबीर सिंह से फोन पर बात की। 37 साल के नवीन दिल्ली की एक कंपनी में जॉब करते हैं। लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम के चलते खरड़ में ही थे।

विज्ञापन


इसमें ढील के बाद पहाड़ों में घूमने के शौकीन नवीन ने किन्नौर व लाहौल-स्पीति जाने का प्रोग्राम बनाया था। वह दिल्ली की एक टेंपो ट्रेवल के साथ टूर पर रवाना हुए थे। उनके साथ सवार 9 लोग हादसे में मारे गए। पहाड़ से पत्थर टेंपो ट्रेवल पर ही गिरे। नवीन पत्थर गिरने से पहले ही बाहर आ गिरे। उन्होंने 300 मीटर भाग कर जान बचाई। दिल्ली के शिरील ओबरॉय (39) भी उनके साथ थे।
विज्ञापन


वह भी किस्मत वाले निकले। नवीन ने अपने पिता को बताया कि वाहन हवा में उड़कर करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। चट्टान की ओट लेने के बाद वह बेहोश हो गए। होश आया तो पता चला कि उनके साथ आए अंजान दोस्त काल का ग्रास बन गए हैं। नवीन ने बताया कि गुरुवार को उन समेत 11 लोग दिल्ली में एकत्रित हुए थे। अधिकतर अलग-अलग राज्य से थे। उनकी कोई जान पहचान नहीं थी। हिमाचल में उनका करीब एक सप्ताह का टूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वीरवार को सभी दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए नारकंडा पहुंचे। यहां विश्राम करने के बाद शनिवार को उनका दल छितकुल पहुंचा। रविवार को कल्पा के लिए रवाना हुआ। छितकुल से कल्पा और यहां से नाको काजा होते हुए मनाली पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन तकदीर को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed