फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Kangra News: Stepmother pours boiling water on five year old girl in nurpur kangra

Kangra News: सौतेली मां ने पांच साल की बच्ची पर फेंका गर्म पानी, फिर जंगल में छोड़ दिया

Sat, 18 Feb 2023 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Feb 2023 07:37 PM IST
सार

बच्ची करीब एक सप्ताह से जख्मों का ताव सहती रही। इसके बावजूद परिजनों का दिल नहीं पसीजा, जबकि वक्त रहते अगर बच्ची को सही इलाज मिल जाता तो शायद आज बच्ची की हालत इतनी खराब न होती।

विज्ञापन
Himachal Kangra News: Stepmother pours boiling water on five year old girl in nurpur kangra
अस्पताल में उपचाराधीन मासूम बच्ची। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा जिले के नूरपुर हलके की लोहारपुरा पंचायत में एक सौतेली मां की घिनौनी हरकत ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। लोहारपुरा पंचायत के वासा गांव की एक महिला ने पहले पांच साल की मासूम बच्ची पर उबलता पानी फेंक दिया और उसके बाद पास के जंगल में छोड़ दिया। जब किसी व्यक्ति ने जख्मी हालत में जंगल में तड़पते देखा तो सौतेली मां ने बच्ची के गुम होने का ड्रामा रचा और अपने इस कृत्य को छिपाने के लिए अस्पताल जाने की बजाय घर पर उपचार चलता रहा।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जैसे ही वार्ड सदस्य कुसुम को मासूम बच्ची की हालत का पता लगा तो उसने पंचायत प्रधान कृष्ण हीर को सूचित किया और बच्ची को शुक्रवार को नूरपुर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पीड़ित का इलाज चल रहा है। हैरानी वाली बात यह है कि बच्ची करीब एक सप्ताह से जख्मों का ताव सहती रही।
विज्ञापन


इसके बावजूद परिजनों का दिल नहीं पसीजा, जबकि वक्त रहते अगर बच्ची को सही इलाज मिल जाता तो शायद आज बच्ची की हालत इतनी खराब न होती। इस मामले में पुलिस ने भी अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है और बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी साहनो देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी महिला ने बताया कि एक हफ्ता पहले वह घर पर गर्म पानी से बर्तन साफ कर रही थी। जैसे ही बचा हुआ पानी फेंका तो बच्ची सामने आ गई। इसके बाद उसने बच्ची के शरीर के निचले हिस्से पर गर्म पानी से पड़े फफोलों पर दवाई लगा दी। इसके बाद वह बच्ची के साथ जंगल गई, जहां पर अचानक बच्ची गुम गई।

बच्ची से बर्बरता करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई: प्रधान
पंचायत प्रधान कृष्ण हीर ने बताया कि उन्हें वार्ड सदस्य कुसुम ने सूचित किया। इसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए नूरपुर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने पीड़ित बच्ची के साथ बर्बरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं।


एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि इस सारे मामले की पुलिस गहनता से तफ्तीश कर रही है और बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। महिला से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed