फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Kangra News: Man opened fire at a wedding one injured

Kangra News: शादी में दुल्हन के भाई ने हवा में चलाई गोली, चाचा घायल, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

Wed, 28 Jun 2023 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Jun 2023 12:24 PM IST
सार

दुल्हन के भाई ने राउंड फायर करने के लिए कारतूस भरा। इसी बीच उसका पांव फिसल गया और गलती से ट्रिगर दब गया। बंदूक से निकले छर्रे पास खड़े सुरेश कुमार के कंधे में जा लगे।

विज्ञापन
Himachal Kangra News: Man opened fire at a wedding one injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहन की शादी की खुशी में भाई की ओर से की गई हवाई फायरिंग में उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना थाना देहरा के तहत परागपुर के साथ लगते गांव बलियाणा में घटी। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात बलियाणा निवासी रमेश कुमार की बेटी की शादी थी। बरात कलोहा से आई थी।

विज्ञापन


घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित सराय के पास मिलनी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच दुल्हन का 19 साल का भाई अपने पिता की लाइसेंसी सिंगल बैरल (एक नाली) बंदूक लाकर जश्न मनाने के लिए हवाई फायर करने लगा। वह डंगे पर खड़ा था। इसी बीच उसने दूसरा राउंड फायर करने के लिए कारतूस भरा।
विज्ञापन


इसी बीच उसका पांव फिसल गया और गलती से ट्रिगर दब गया। बंदूक से निकले छर्रे पास खड़े रमेश के चचेरे भाई सुरेश कुमार के कंधे में जा लगे, जिसके चलते वह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में देहरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे उसे टांडा मेडिकल काॅलेज कांगड़ा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अब सुरेश की हालत खतरे से बाहर है। देहरा के डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने बंदूक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला से आई फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed