पीएम आवास योजना का लक्ष्य पाने में देवभूमि का ये जिला देश में अव्वल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ लोगों को दिलाने में कांगड़ा जिला देश में अव्वल रहा है। जिले को वर्ष 2016-17 के लिए 776 लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य मिला था, जिसे समय रहते पूरा कर लिया गया है।
देश भर से करीब तीन हजार जिलों के आवेदन आए थे, जिनमें कांगड़ा जिले ने पहला स्थान हासिल किया है। 21 अप्रैल को नागरिक सेवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में डीसी कांगड़ा संदीप कुमार को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान करेंगे।
स्वच्छता दर्पण की रैंकिंग में भी प्रथम
प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त करने से पहले भी कांगड़ा जिला देश भर में पिछले डेढ़ वर्ष में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। इससे पहले जिला जियो टैगिंग, मनरेगा को अच्छी तरह लागू करने और स्वच्छता दर्पण की रैंकिंग में पूरे देश में अव्वल रहा था।
कांगड़ा जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत देश भर में पहला स्थान हासिल किया है। इसके तहत डीसी कांगड़ा को पीएम नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजेंगे। - मुनीष शर्मा, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी कांगड़ा