फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Kangana said- backward state needs support from the centre

हिमाचल: कंगना रणाैत बोलीं- पिछड़ चुके राज्य को केंद्र के सहयोग की जरूरत

Mon, 23 Jun 2025 05:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 05:49 PM IST
सार

 मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रणाैत ने कहा है कि पिछड़ चुके प्रदेश को केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है और इसको लेकर वह केंद्र में बातचीत कर रही हैं।

विज्ञापन
Himachal: Kangana said- backward state needs support from the centre
सांसद कंगना रणाैत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रणौत ने कहा है कि पिछड़ चुके प्रदेश को केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है और इस पर बातचीत चल रही है। उन्होंने कुल्लू दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सोमवार को जिला मुख्यालय में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की है। इसमें विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों और संबंधित गैर सरकारी सदस्यों ने भी सुझाव दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र से कृषि, खेल, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, बिजली, पानी संबंधित योजनाओं को लेकर केंद्र से भरपूर सहयोग मिल रहा है और बजट खुलकर दिया जा रहा है लेकिन जिस तरह से प्रदेश पहले से पिछड़ गया है, उसे आगे बढ़ाने के लिए केंद्र के सहयोग की जरूरत है। इसको लेकर प्रदेश के हितों की पैरवी केंद्र में की जाएगी। कंगना रणौत यहां दिशा की बैठक में भाग लेने पहुंची थीं। बैठक में भाग लेने से पहले वह उपायुक्त कार्यालय में गई और करीब दस मिनट उपायुक्त कार्यालय में बैठने के बाद बचत भवन के सभागार में दिशा की बैठक में शामिल हुईं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed