{"_id":"5fd5a9378ebc3e3c52614215","slug":"himachal-it-department-will-now-make-change-e-office-with-new-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल आईटी विभाग अब नए सिरे से करेगा ई-ऑफिस में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल आईटी विभाग अब नए सिरे से करेगा ई-ऑफिस में बदलाव
Sun, 13 Dec 2020 11:10 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल सरकार
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल सरकार के वर्क फ्रॉम होम के फैसले के बाद अब सरकार के स्तर पर कर्मचारियों से काम लेने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव देवेश कुमार ने आईटी विभाग को पत्र लिखकर ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर की कमियां बताकर बदलाव के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने दोनों विभागों की सभी शाखाओं को ई-ऑफिस से लेस करने के लिए भी निर्देश जारी कर दिए हैं। इस कवायद के बाद अब शनिवार को घर पर बैठकर छुट्टी जैसा फील लेने वाले कर्मियों को काम करना पड़ा करेगा। दरअसल, सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों के बीच हर शनिवार को प्रदेश के सभी सरकारी, संविदा तथा अनुबंध कर्मियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
आदेश तो जारी हो गया, लेकिन घर से क्या और कैसे काम लेना है, इसकी व्यवस्था नहीं की गई। लिहाजा, कर्मचारियों ने शनिवार को छुट्टी की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। यही नहीं, काफी कर्मचारी अपने मुख्यालय को बिना आला अधिकारी की जानकारी के छोड़कर हिमाचल के अंदर ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ व पंजाब तक जाने लगे। फिलहाल, जीएडी व एसएडी सचिव ने कर्मचारियों को ई ऑफिस पर काम करने को लेकर कवायद शुरू की है। अब देखना यह है कि बाकी अधिकारी वर्क फ्रॉम होम को लेकर क्या व्यवस्था करते हैं।
विज्ञापन