फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal ias officers transfer and posting order today

Himachal: प्रदेश में छह आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल, यहां जानिए

Mon, 11 Aug 2025 12:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Aug 2025 12:33 PM IST
सार

  प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों पर पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
himachal ias officers transfer and posting order today
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों पर पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण और विदेशी कार्य और लोक शिकायत निवारण) ए. शैनामोल,  सचिव (आयुष) के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। सचिव (आयुष) राखिल कहलों अब सचिव (डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस और जल शक्ति विभाग) के रूप में मूल आधार पर कार्य करेंगी। राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम की प्रबंध निदेशक ऋचा वर्मा को अब राज्य औद्योगिक विकास निगम (एसआईडीसी) का प्रबंध निदेश लगाया गया है। राजेश्वर गोयल को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

विज्ञापन


ऋचा राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के प्रबंध निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालती रहेंगी।  निदेशक, भू-अभिलेख रितिका को अतिरिक्त भंडार नियंत्रक, उद्योग विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। एचपीएएस अधिकारी डॉ. हरीश गज्जू को भंडार नियंत्रक अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। निदेशक, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन के पद पर स्थानांतरणाधीन अभिषेक वर्मा को अब निदेशक, भूअभिलेख शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस अधिकारी डाॅ. निपूर्ण जिंदल की निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस के रूप में सेवाएं जारी रहेगी। साथ ही उनके पास एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed