{"_id":"5f7b2c5c68941c26ef0a973a","slug":"himachal-hydro-engineering-college-building-will-be-completed-by-july-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अगले साल जुलाई तक पूरा होगा हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भवन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अगले साल जुलाई तक पूरा होगा हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भवन का काम
Mon, 05 Oct 2020 07:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Oct 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के बिलासपुर जिले के बंदला में निर्माणाधीन हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाएं नगरोटा बगवां से बिलासपुर शिफ्ट करने के लिए इंतजार की घड़ियां जल्द खत्म हो सकती हैं। सोमवार को कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को अगले साल जुलाई माह तक काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बंदला में 105 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की नींव पीएम नरेंद्र मोदी ने 26 अप्रैल 2017 को शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रखी थी। भवन की कमी के कारण कक्षाएं राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में चलाई जा रही हैं। अभी सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग ट्रेड चल रहा है।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल सोमवार को निर्माण कार्य का जायजा लेने बंदला पहुंचे। विवेक चंदेल ने दोनों कंपनियों के अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि के भीतर हर हाल में पूरा होना चाहिए। यदि कोविड-19 की वजह से मजदूरों की कमी हुई हो तो किसी दूसरी जगह से लेबर की व्यवस्था करके काम की रफ्तार बढ़ाई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कॉलेज के लिए पेयजल योजना और विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण भी तय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन