फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: HRTC bus stopped at Delhi border, front glass broken with a rod, video surfaced

हिमाचल: दिल्ली बॉर्डर पर एचआरटीसी बस रोकी, रॉड से तोड़ा आगे का शीशा, वीडियो आया सामने

Sat, 26 Apr 2025 12:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Apr 2025 12:32 PM IST
सार

शातिरों ने अचानक ओवरटेक कर बस के आगे बोलैरो गाड़ी लगा दी और उतर कर फ्रंट शीशे पर रॉड मार दी। इससे फ्रंट शीश टूट गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Himachal: HRTC bus stopped at Delhi border, front glass broken with a rod, video surfaced
एचआरटीसी बस का रॉड से तोड़ा आगे का शीशा - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी से दिल्ली जा रही परिवहन निगम मंडी डिपो की एक बस पर दिल्ली बॉर्डर के पास शरारती तत्वों की ओर से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। शातिरों ने अचानक ओवरटेक कर बस के आगे बोलैरो गाड़ी लगा दी और उतर कर फ्रंट शीशे पर रॉड मार दी। इससे फ्रंट शीश टूट गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक-परिचालक कुछ समझ पाते, तब तक शातिर फरार हो गए। शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे घटित इस घटना की पुलिस ने देर रात तक शिकायत भी दर्ज नहीं की। बस में बैठी सवारियों को चालक-परिचाक ने दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया।

विज्ञापन



बस चालक बिलासपुर निवासी मधुर मोहन ने बताया कि बस शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे मंडी से दिल्ली के लिए निकली थी जोकि दोपहर बाद करीब पौने चार बजे तक दिल्ली बस स्टैंड पहुंचनी थी, लेकिन करनाल बाइपास के समीप तीन बाइक बाइक सवार युवकों ने बस को रुकवा कर बिना मतलब चालक-परिचालक व सवारियों के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया, जिन्हें समझाने पर वह अपनी मनमानी करते रहे। बाइकर युवाओं का आरोप था कि बस चालक ने बस को उनकी तरफ दबाकर क्यों रखा? इसके पांच मिनट बाद एक जीप चालक ने बस के आगे जीप को तिरछा लगा कर लोहे की रॉड से बस के आगे व साइड में लगे शीशों को तोड़ दिया। जिससे कांच का एक कण चालक की आंख में भी घुस गया।
विज्ञापन


देरशाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और न ही इस घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज की। बता दें कि बीते महीने पंजाब जा रही बसों पर भी हमले की घटनाएं पेश आई थी। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा। अब दिल्ली बॉर्डर में पेश आई घटना ने भी हर किसी को सकते में डाल दिया है। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। दिल्ली स्थित एचआरटीसी प्रबंधन को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed