फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal higher education directorate smartphones to himachal board toppers in state

उच्च शिक्षा निदेशालय: मेधावियों को मिलेंगे बड़ी स्क्रीन और अधिक रैम वाले स्मार्ट मोबाइल

Sun, 21 Nov 2021 03:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Nov 2021 03:30 PM IST
सार

सरकार ने अब मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की जगह मोबाइल फोन देने का फैसला लिया है। लैपटॉप पर अधिक खर्च आने और इसकी खरीद में बहुत अधिक समय लगने पर सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
Himachal higher education directorate smartphones to himachal board toppers in state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अगले वर्ष से लैपटॉप की जगह बड़ी स्क्रीन और अधिक रैम वाले स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाएंगे। दस हजार मेधावियों के लिए शिक्षा विभाग ने इसकी खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने उच्च शिक्षा निदेशालय को स्मार्ट फोन की स्पेसिफिकेशन तय करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कोरोना संकट में ऑनलाइन पढ़ाई के चलते स्मार्ट फोन की महत्ता बढ़ गई है। ऐसे में जल्द सरकार नए शैक्षणिक सत्र से दसवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मोबाइल फोन स्कूलों में लाने की मंजूरी भी दे सकती है। स्मार्ट फोन के साथ विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षण सामग्री से भरे मेमोरी कार्ड भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सरकार ने अब लैपटॉप की जगह मोबाइल फोन देने का फैसला लिया है। लैपटॉप पर अधिक खर्च आने और इसकी खरीद में बहुत अधिक समय लगने पर सरकार ने यह फैसला लिया है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में आने वाले दसवीं और 12वीं कक्षा के 8800 विद्यार्थियों सहित कॉलेजों में तीन वर्षों के 400-400 विद्यार्थियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैपटॉप की फाइनेंशियल बिड खोलने को मंजूरी
शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के साढ़े 19 हजार मेधावियों को लैपटॉप देने के लिए सरकार ने इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन को फाइनेंशियल बिड खोलने की मंजूरी दे दी है। इसी माह बिड खुलने के आसार हैं। बीते तीन वर्षों से लैपटॉप की खरीद प्रक्रिया जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल के कार्यकाल में शुरू हुई मेधावियों को लैपटॉप देने योजना को जारी रखने या बंद करने को लेकर प्रदेश सरकार साल 2018 अंत तक संशय में रही। फरवरी 2019 में सरकार ने स्कूलों के 8800 और कॉलेजों के 900 मेधावियों के लिए लैपटॉप खरीद करने का फैसला लिया। तब से खरीद की प्रक्रिया अंजाम तक नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed