{"_id":"673734af6e47f55cd107e9bc","slug":"himachal-high-court-summons-report-from-dgp-on-cctv-cameras-installed-in-police-stations-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पुलिस थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों पर हाईकोर्ट ने डीजीपी से तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पुलिस थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों पर हाईकोर्ट ने डीजीपी से तलब की रिपोर्ट
Fri, 15 Nov 2024 05:17 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Nov 2024 05:17 PM IST
सार
प्रदेश हाईकोर्ट ने सभी पुलिस थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन पर डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सभी पुलिस थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन पर डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान ये निर्देश जारी किए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने प्रदेश के पुलिस थानों में हो रहे मानव अधिकारों के उल्लंघन पर यह संज्ञान लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Eco Tourism: पर्यटन स्थल सोलंगनाला का होगा कायाकल्प, तीन करोड़ होंगे खर्च, सैलानियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन
अदालत ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को आदेश दिया है कि पुलिस थानों में लगाए गए सीसीटीवी के स्टीक स्थान के बारे में जानकारी दें। विशेष रूप से इस बारे में बताएं कि क्या सीसीटीवी कैमरों की ओर से पूरा थाना क्षेत्र कवर हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन
अदालत ने सीसीटीवी की बेहतर स्थिति के लिए सुझाव भी मांगे हैं। अदालत ने अगली सुनवाई को इस मामले में सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।