फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal high court electric buses in himachal

हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर पेच, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

Wed, 07 Jun 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Jun 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
himachal high court electric buses in himachal
हिमाचल हाईकोर्ट

हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसें चलाने में पेच फंस गया हैं। निजी कंपनी ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है। 12 जून को हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होगी। हाईकोर्ट में दी गई याचिका में कंपनी ने बसों की खरीदारी पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


जब तक कोर्ट से इस मामले पर फैसला नहीं आ जाता, तब तक प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसें नहीं चल सकेंगी। नेशनल ग्रीन ट्रिूब्यूनल ने हिमाचल के पर्यटन स्थल रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते परिवहन निगम ने पर्यटन स्थल के लिए दो इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


ये बसें हिमाचल पहुंचाई गई हैं। अब इन बसों को चलाया जाना था। इस बीच बसें बनाने वाली एक निजी कंपनी ने इस फैसले को चुनौती दे दी है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। फैसला निगम के पक्ष में आने पर हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 बसों की खरीद कर रहा है निगम
एचआरटीसी रोहतांग के अलावा हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रहा है। निगम की ओर से 25 बसें खरीदी जा रही हैं। दो बसें रोहतांग, जबकि अन्य हमीरपुर, धर्मशाला, शिमला और मंडी में चलाई जानी हैं।


प्रशिक्षण लेने भेजे गए हैं चालक
इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए परिवहन निगम ने चालकों का एक दल प्रशिक्षण लेने के लिए भेजा है। 15 दिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन्हें इन बसों में चढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed