{"_id":"5ed927fd8ebc3e90743f3fcd","slug":"himachal-high-court-canceled-eight-summer-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल हाईकोर्ट ने रद्द की आठ से होने वाली गर्मियों की छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल हाईकोर्ट ने रद्द की आठ से होने वाली गर्मियों की छुट्टियां
Fri, 05 Jun 2020 10:24 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट
लॉकडाउन से प्रभावित अदालती कामकाज की भरपाई को उच्च न्यायालय ने 8 से 12 जून तक होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश को रद्द कर दिया है। इन दिनों को न्यायालय के कार्य दिवस के रूप में घोषित किया गया है। उच्च न्यायालय के कामकाज के लिए की गई वर्तमान व्यवस्था ही अगले आदेशों तक जारी रहेगी। वर्तमान में उच्च न्यायालय वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यवाही के अलावा यदि आवश्यक हो तो सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए पहले की तरह कोर्ट रूम में मामले की सुनवाई कर रहा है।
विज्ञापन
उधर, विश्वव्यापी कोरोना महामारी के चलते हिमाचल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य न्यायाधीशों, सर्वोच्च न्यायालय व हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त हिमाचल के न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों व उच्च न्यायालय व जिला न्यायालय में तैनात कर्मचारियों ने 50 लाख 68 हजार 521 रुपये एकजुटता प्रतिक्रिया निधि के लिए दिए, जबकि 1.34 लाख रुपये प्रधानमंत्री केयर फंड में भेजे हैं।
विज्ञापन