{"_id":"61c9b4f17906e77c6b7a9463","slug":"himachal-health-department-tracing-420-people-returned-to-himachal-from-foreign-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन: विदेशों से हिमाचल लौटे 420 लोगों का सुराग नहीं, स्वास्थ्य विभाग लोगों की पहचान करने में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन: विदेशों से हिमाचल लौटे 420 लोगों का सुराग नहीं, स्वास्थ्य विभाग लोगों की पहचान करने में जुटा
Mon, 27 Dec 2021 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 27 Dec 2021 06:13 PM IST
सार
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी का कहना है कि हिमाचल में विदेशों से आने वाले हर व्यक्ति पर नजर है। इन्हें 14 दिन के लिए आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल में विदेशों से पहुंचे 420 लोगों का सुराग नहीं लग पा रहा है। केंद्र सरकार ने विदेशों से हिमाचल आने वालों की सूची भेजी है। हिमाचल में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ की गई है। अगर यह लोग अभी भी हिमाचल में ही हैं तो इससे नए वैरिएंट के फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है।
विज्ञापन
कनाडा से आई एक महिला में नए वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है। केंद्र सरकार ने जो सूची हिमाचल से साझा की थी, उसमें 20 नवंबर 2021 से अभी तक 2167 लोग विदेशों से हिमाचल पहुंचे। 1747 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार सिर्फ विदेशों से आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेज रही है। हिमाचल में जो लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के बाद भी पॉजिटिव आ रहे हैं, उनके सैंपल जांच के लिए नहीं भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी का कहना है कि हिमाचल में विदेशों से आने वाले हर व्यक्ति पर नजर है। इन्हें 14 दिन के लिए आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन