हिमकेयर में अब इस दिन तक करें पंजीकरण, विभाग ने बढ़ाई तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने हिमकेयर स्वास्थ्य योजना में पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। हिमकेयर स्वास्थ्य योजना के तहत पात्र लोग 20 जून तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे। पहले पंजीकरण की तिथि 31 मई थी। लोकसभा चुनाव आचार संहिता के चलते हिमकेयर स्वास्थ्य योजना के तहत लोगों का पंजीकरण बंद हो गया था। अब स्वास्थ्य विभाग ने फिर से पंजीकरण प्रक्रिया को आरंभ किया है।
योजना के तहत पांच लाख तक निशुल्क उपचार की सुविधा सरकारी अस्पतालों तथा कुछ चुनिंदा अस्पतालों में उपलब्ध करवाई जा रही है, इस योजना के अंतर्गत ऐसे परिवारों को शामिल किया जाएगा जो कि आयुष्मान भारत योजना में कवर नहीं हुए हैं, इस योजना में सरकारी तथा सेवानिवृत कर्मचारी भी शामिल नहीं किए गए हैं।
योजना में प्रीमियम श्रेणी के हिसाब से रहेगा। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल परिवार, रेहड़ी फहड़ी तथा मनरेगा कामगारों के लिए किसी तरह का प्रीमियम नहीं देना पड़ेगा जबकि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों, 70 वर्ष से अधिक आयु या वरिष्ठ नागरिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आउटसोर्स कर्मचारी,, मिड डे मील वर्कर, अंशकालिक कर्मचारी, दिहाड़ीदार, आशा वर्कर, अनुबंध कर्मचारी वर्ग के लिए 365 रुपये का प्रीमियम रहेगा।
50 रूपये का शुल्क देकर बनवा सकते हैं अपना कार्ड
योजना का लाभ उठाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के वेब पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं या नजदीकी लोकमित्र केंद्र में पचास रूपये का शुल्क देकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। लोक मित्र केंद्र में राशन कार्ड, परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड तथा संबंधित विभाग से जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि आचार संहिता के चलते योजना बंद थी, अब इसे शुरू किया गया है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि सभी पात्र 20 जून तक हिमकेयर योजना के तहत अपना पंजीकरण कर सकते हैं।