सीएम जयराम बोले- हिमाचल में 1500 से पांच हजार की बिस्तरों की क्षमता
स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में आईसीयू बिस्तरों की संख्या भी बढ़ा रही है। टांडा अस्पताल के लिए 20 अतिरिक्त वेंटिलेटर और आईजीएमसीए शिमला को 25 अतिरिक्त वेंटिलेटर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक में कांगड़ा जिले में कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी पर चिंता जताई। कहा कि होम आइसोलेट गंभीर मरीजों को तुरंत स्वास्थ्य संस्थानों में शिफ्ट किया जाए। कहा कि सरकार ने प्रदेश में कोविड मरीजों के लिए बिस्तरों की क्षमता 1500 से बढ़ाकर 5000 कर दी है। राज्य सरकार की मांग पर केंद्र ने ऑक्सीजन कोटा 15 से बढ़ाकर 30 मीट्रिक टन कर दिया है।
कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र से ऑक्सीजन कोटा 10 मीट्रिक टन और बढ़ाने का आग्रह किया है। स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में आईसीयू बिस्तरों की संख्या भी बढ़ा रही है। टांडा अस्पताल के लिए 20 अतिरिक्त वेंटिलेटर और आईजीएमसीए शिमला को 25 अतिरिक्त वेंटिलेटर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल नूरपुर में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है।
लोगों की स्वास्थ्य आवश्यकताएं पूरा करने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ के लिए आउटसोर्स पर लगभग 3000 कर्मचारियों की भर्ती की है। स्वास्थ्य संस्थानों में नई नियुक्तियां करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोविड मरीजों के शवों के प्रबंधन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। सीएम ने क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला और टांडा अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत भी की।
मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ के साथ अस्पताल में दिए जा रहे उपचार और सेवा की गुणवत्ता पर भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मेकशिफ्ट अस्पताल परौर के कार्य में प्रगति की भी जानकारी ली। एजेंसी को इस अस्पताल को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीएम को बताया गया कि मेकशिफ्ट अस्पताल को दो से तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कार्यक्रम में शिमला से वर्चुअली भाग लिया। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कांगड़ा जिले में कोविड की स्थिति पर प्रस्तुति दी। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, अरुण मेहराए, अर्जुन सिंह, रीता धीमान, मुल्ख राज प्रेमी और विशाल नेहरिया सहित अन्य अधिकारी बैठक में शामिल थे।
सीएम की आपात लैंडिंग के लिए 5 घंटे लुहणू में रहा सरकारी अमला
सीएम जयराम ठाकुर बुधवार को कांगड़ा के धर्मशाला में होम आइसोलेशन संजीवनी किट का शुभारंभ करने के बाद हेलीकाप्टर से शिमला लौट रहे थे। शिमला में खराब मौसम की सूचना मिलते ही बिलासपुर प्रशासन को सूचना मिली कि सीएम की आपात लैंडिंग बिलासपुर के लुहणू मैदान में होगी। करीब पांच घंटे इंतजार के बाद शाम करीब 6:30 बजे सीएम लुहणू मैदान पहुंचे।
जिला प्रशासन को बुधवार दोपहर करीब सवा एक बजे सीएम का हेलीकाप्टर बिलासपुर में लैंड करवाने की सूचना दी गई। इसके बाद पूरा सरकारी अमला लुहणू में सीएम का इंतजार करता रहा। शाम करीब 6:30 बजे सीएम का हेलीकाप्टर लुहणू मैदान में उतरा। इसके बाद पूरे बंदोबस्त के साथ उन्हें जिला प्रशासन ने पुलिस की निगरानी में उन्हें सोलन की सीमा तक छोड़ा।