{"_id":"641bfb2cc24226e5e30d5643","slug":"himachal-hamirpur-news-villagers-built-their-own-road-in-hamirpur-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दूसरों के लिए प्रेरणा बने ग्रामीण, खुद ही बना दी सड़क, दान दी जमीन, धनराशि भी जोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दूसरों के लिए प्रेरणा बने ग्रामीण, खुद ही बना दी सड़क, दान दी जमीन, धनराशि भी जोड़ी
Thu, 23 Mar 2023 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:40 PM IST
सार
ज्यादा दिक्कतों का सामना अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का प्रबंध करने में करना पड़ता था। इसी वजह से गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर सड़क मार्ग निकालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
उखली पंचायत में सड़क निर्माण के दौरान उपस्थित ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत उखली के तहत आने वाले सनेड़ गांव के ग्रामीणों ने एकजुटता का संदेश देते हुए बुधवार को श्मशानघाट के लिए सड़क का निर्माण किया। ग्रामीणों ने अपनी निजी भूमि सड़क के लिए दान कर मिसाल पेश की। ग्रामीणों ने न सिर्फ अपनी भूमि को दान किया, बल्कि सड़क निर्माण कार्य के लिए स्वयं ही बजट का भी प्रावधान कर लिया।
विज्ञापन
सड़क निर्माण के दौरान सभी ग्रामीण मौजूद रहे और सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेते रहे। गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर श्मशानघाट स्थित है। क्षेत्र में किसी इनसान की मृत्यु हो जाने के उपरांत शव को एक किलोमीटर तक ले जाना पड़ता था। ज्यादा दिक्कतों का सामना अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का प्रबंध करने में करना पड़ता था।
विज्ञापन
इसी वजह से गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर सड़क मार्ग निकालने का निर्णय लिया। सभी द्वारा सहमति जताने के बाद बुधवार के दिन सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस दौरान गांव के लगभग सभी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य के दौरान गांव के ग्रामीण कर्म सिंह, सुभाष चंद, कैप्टन हरिचंद, फोरमैन ज्ञानचंद, प्रदीप रांगड़ा, सूबेदार विनोद कुमार, संतोष कुमार, मनोहर लाल, मेघ सिंह, तेज सिंह, केवल कृष्ण, रंगीला राव, रतन चंद, बलवीर सिंह, पृथी चंद, कुलदीप धीमान, उमेश ठाकुर, करणजीत, ओंकार चंद, धर्म चंद धीमान, सन्नी, नरेश कुमार, पम्मी धीमान, विपिन कुमार, विक्की, राजेंद्र, जसवंत, बंटू, नीरज और मानसिंह सहित अन्य मौजूद रहे।