फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Hamirpur news: congress mla inder dutt lakhanpal reached village to restore electricity

मिसाल: नहीं थी बिजली तो आधी रात को फ्यूज डलवाने पहुंच गए विधायक

Fri, 02 Jul 2021 05:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 02 Jul 2021 05:23 PM IST
सार

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल बिजली बोर्ड के कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों को साथ लेकर ट्रांसफार्मर के पास फ्यूज डलवाने चले गए। दो घंटे की मशक्कत बाद भी कर्मचारियों को फ्यूज नहीं मिला।

विज्ञापन
Himachal Hamirpur news: congress mla inder dutt lakhanpal reached village to restore electricity
बिजली बोर्ड कार्यालय पहुंचे विधायक इंद्रदत्त लखनपाल। - फोटो : https://www.facebook.com/inderduttlakhanpal1

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने जनसेवा की एक और मिसाल पेश की है। चकमोह क्षेत्र में वीरवार शाम छह बजे से ही बिजली गुल थी। जब बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो लोगों ने समस्या के समाधान के लिए विधायक को फोन लगा दिया। समस्या सुनते ही विधायक के पीए ने जब बिजली बोर्ड कार्यालय में फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि पांच बजे के बाद फॉल्ट ठीक करने नहीं जा सकते हैं।

विज्ञापन


इस पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल बिजली बोर्ड के कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों को साथ लेकर ट्रांसफार्मर के पास फ्यूज डलवाने चले गए। दो घंटे की मशक्कत बाद भी कर्मचारियों को फ्यूज नहीं मिला। उधर, गर्मी से पीड़ित लोग लगातार विधायक को फोन करते रहे। हालांकि, बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने इसके बाद फॉल्ट को ढूंढने की खूब कोशिश की, लेकिन उन्हें फॉल्ट नहीं मिला।
विज्ञापन


चकमोह क्षेत्र के लोगों ने गर्मी में ही रात गुजारी। शुक्रवार सुबह ही कर्मचारियों ने फॉल्ट ढूंढकर बिजली आपूर्ति सुचारु की। विधायक आईडी लखनपाल ने कहा कि जनता की सेवा के लिए वह दिन रात तैयार हैं। अगर विधानसभा क्षेत्र की जनता मुश्किल में है तो उसकी समस्या का समाधान करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed