फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal hamirpur BJP mla vijay agnihotri gets into argument with police officer

भाजपा विधायक की दबंगई, एसएचओ को दिया धक्का, हाथापाई

Sat, 02 Sep 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Sat, 02 Sep 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
Himachal hamirpur BJP mla vijay agnihotri gets into argument with police officer

हिमाचल के हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जलाने से रोक रही थी। इस दौरान भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री पर नादौन के एसएचओ को धक्का देने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक की मौजूदगी में एसएचओ को धमकाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार महज दो महीने की है, इसके बाद देखते हैं क्या होता है। एक कार्यकर्ता ने एसएचओ के कंधे पर लगे स्टार को लेकर टिप्पणी कर दी। मामला काफी तनावपूर्ण होने के बाद एसएचओ ने भाजपा विधायक और उनके समर्थकों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता एसएचओ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आगे निकल गए। उन्होंने पुलिस के सामने मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। एसएचओ सतीश कुमार ने कहा कि भाजपा नेता मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की तो वह बदतमीजी पर उतारू हो गए। एसपी रमन कुमार ने कहा कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। अगर भाजपा विधायक ने पुलिस कार्यवाही में बाधा डाली है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।

शिमला प्रकरण के बाद पुलिस का टूटा मनोबल

Himachal hamirpur BJP mla vijay agnihotri gets into argument with police officer

विधानसभा क्षेत्र नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ बदतमीजी की है। भाजपा कार्यकर्ता कोटखाई की गुड़िया को न्याय दिलवाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोका और कार्यकर्ताओं को धमकाया। कहा कि कांग्रेसियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला जलाते हुए तो पुलिस कभी नहीं रोकती है। एक देश में दो तरह की कार्यप्रणाली बर्दाश्त नहीं होगी।

कोटखाई प्रकरण में पुलिस के बड़े अधिकारियों पर सीबीआई कार्रवाई के बाद जिला पुलिस अधीक्षक भी शांत पड़ गए हैं। नादौन में सुबह साढ़े ग्यारह बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस और एसएचओ के साथ बदतमीजी की। 

लेकिन शाम पांच बजे तक पुलिस अधीक्षक इस मामले पर शांत रहे और मामले में अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं। नादौन में हुए इस घटनाक्रम से लग रहा है कि पुलिस अपना मनोबल खो चुकी है।

पुलिस से हाथापाई भाजपा की संकीर्ण सोच
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन सचिव राजीव चोपड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ हाथापाई कर अपनी संकीर्ण सोच का परिचय दिया है। इसकी कांग्रेस सेवादल कड़ी निंदा करता है। 

चोपड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आए दिन कहते हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। नादौन में कानून को अपने हाथ में लेकर भाजपा विधायक पुलिस के साथ धक्कामुक्की करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed