फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal hamirpur: Attempt to crush the police station incharge who went to arrest a drug smuggler, police fir

Himachal News: हमीरपुर में नशा तस्कर ने नाके पर तैनात थाना प्रभारी पर चढ़ाई गाड़ी, पांव में फ्रेक्चर; जानें

Thu, 13 Nov 2025 12:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Nov 2025 12:35 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में नशा तस्कर को पड़कने गई पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal hamirpur: Attempt to crush the police station incharge who went to arrest a drug smuggler, police fir
एसपी भगत सिंह ठाकुर । - फोटो : संवाद

विस्तार

हमीरपुर जिले में वीरवार सुबह एक नशा तस्कर ने नाके पर तैनात पुलिस थाना प्रभारी को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान थाना प्रभारी के पैर में हल्का फ्रेक्चर हुआ है। थाना प्रभारी ने तीन राउंड फायर किए, लेकिन नशा तस्कर गाड़ी को दोसड़का के पास खड़ा कर भाग गया। आरोपी की पहचान रशिक कुमार निवासी गांव लाहलड़ी, डाकघर डुग्घा (हमीरपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि एक नशा तस्कर टैक्सी में नशे की खेप लेकर हमीरपुर पहुंच रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सुबह आठ बजे दुगनेड़ी के समीप नाका लगा दिया। इसी दौरान जब नशा तस्कर गाड़ी लेकर पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और नाका तोड़कर आगे निकलते हुए गाड़ी से थाना प्रभारी कुलवंत राणा को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी का पहिया उनके पैर के ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने गाड़ी को रोकने के लिए तीन फायर भी किए। इससे गाड़ी के अगले दोनों टायर पंक्चर हो गए, लेकिन आरोपी पंक्चर टायर के साथ ही गाड़ी को करीब दो किलोमीटर दूर तक भगा ले गया और फिर खड़ी करके भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने जिसकी गाड़ी इस्तेमाल की है, उसकी भी पहचान हो गई है। हालांकि, पुलिस ने उसकी पहचान सार्वजानिक नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को रात को सूचना मिली थी कि नशा तस्कर चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना पर दुगनेड़ी के पास सुबह करीब 6:30 बजे नाका लगा दिया गया। करीब 8:00 बजे आरोपी वहां पहुंचा तो उसने रुकने के बजाय थाना प्रभारी को कुचलने का प्रयास किया। जिससे उनके पांव में फ्रेक्चर आया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। - भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed