फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will impose penalty for dumping debris on road

सड़क पर मलबा फेंका तो लगेगा इतने रुपये जुर्माना, अधिसूचना जारी

Wed, 31 Jul 2019 12:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 31 Jul 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
himachal govt will impose penalty for dumping debris on road
सांकेतिक तस्वीर

निर्माण कार्य के दौरान जंगलों और सड़कों पर मलबा फेंकने पर अब 500 से 1000 रुपये तक जुर्माना लगेगा। शहरी निकाय जुर्माना राशि बढ़ा भी सकते हैं। मलबे से परेशानी पर आम लोग फोन कॉल, एसएमएस, ऑनलाइन या डाक से स्थानीय निकायों को शिकायत कर सकेंगे। स्थानीय निकाय तत्काल मलबे को उठवाकर डंपिंग साइट पर फेंकेंगे। कैबिनेट से मंजूरी के बाद डंपिंग साइट पर मलबा फेंकने के लिए भी दरें तय कर अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक अगर कम मात्रा में मलबा होगा तो एक लाख से ऊपर की आबादी वाले क्षेत्र में 30 रुपये प्रति टन प्रति किलोमीटर शुल्क देना होगा। अगर 50 हजार से कम आबादी है तो 20 रुपये प्रति टन प्रति किलोमीटर शुल्क निर्धारित किया गया है। अधिक मात्रा में मलबा फेंकने के लिए अलग दरें तय की गई हैं। इसके अनुसार एक लाख से अधिक आबादी है तो 50 रुपये प्रति टन प्रति किलोमीटर शुल्क देना होगा। अगर आबादी 50 हजार से कम है तो 30 रुपये प्रति टन प्रति किलोमीटर के हिसाब से शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed