फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will grant permissionfor long routes private bus operators.

अब निजी बस ऑपरेटरों की भी होगी चांदी!

Mon, 23 Feb 2015 12:03 AM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
himachal govt will grant permissionfor long routes private bus operators.

हिमाचल के नाइट रूटों पर अब निजी बस ऑपरेटरों की बसें भी दौड़ेंगी। अभी नाइट रूटों पर परिवहन निगम की ही बसें चलती हैं। निजी ऑपरेटरों को नाइट रूट नहीं दिए जा रहे हैं। नाइट रूट की फाइल सरकार के पास है। सरकार कभी भी इस पर फैसला ले सकती है। प्रदेश में इस वक्त 2800 के करीब निजी बसें चल रही हैं। इनमें ज्यादातर बसें शहरों में चल रही हैं जबकि लांग रूट पर दौड़ने वाली बसों की संख्या 30 फीसदी है।

विज्ञापन


प्रदेश में एचआरटीसी के बेड़े में धड़ाधड़ बसें जुड़ रही हैं। अब तक ढाई सौ के करीब जेएनएनयूआरएम की बसें परिवहन निगम के बेड़े में आ गई हैं। इनमें 9 मीटर की बसों को लोकल जबकि 12 मीटर की बसों को लांग रूट पर चलाया जा रहा है। निगम में लगातार नई बसों का आना जारी है। बेड़े में 800 के करीब नई बसें जुड़नी हैं। परिवहन निगम मर्जी से शहरों में अपनी बसें दौड़ा रहा है। इससे निजी ऑपरेटर्स को घाटा होने की आशंका है।

विज्ञापन

सरकार का यह सराहनीय कदम: विक्रम ब्राक्टा

himachal govt will grant permissionfor long routes private bus operators.

परिवहन निगम और निजी ऑपरेटरों की आपसी खींचतान में जनता को फायदा हो रहा है। बसें आने से लोगों को स्टेशन से हर घंटे बाद बस सुविधा मिल रही है। नई बसें आने से लोगों को आधे घंटे बाद सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। हिमालयन बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष विक्रम ब्राक्टा ने कहा कि एक बस सराहन से दोपहर बाद पठानकोट के लिए चलती है जबकि दूसरे शिमला से यंगथंग चलती है।

दोनों बसें रात को चलती हैं। उनका कहना है कि इस रूट को लांग रूट नहीं कहा जा सकता चूंकि नाइट बस वह होती है जो शाम 8 व 9 बजे के बाद चलती है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार नाइट रूट देने पर विचार कर रही है तो यह सराहनीय कदम है।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हिमाचल में निजी बस ऑपरेटरों को नाइट रूट देने पर विचार चल रहा है। ऑपरेटरों का ये मामला ध्यान में है। निगम अधिकारियों के साथ ये मामला डिस्कश होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed