{"_id":"57065d904f1c1bcf17c810fa","slug":"himachal-govt-will-give-90-percent-compensation-for-crop-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों को भारी नुकसान पर 90 फीसदी तक मिलेगा मुआवजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों को भारी नुकसान पर 90 फीसदी तक मिलेगा मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सदन में यह जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में दो दिन से हो रही ओलावृष्टि और बारिश से कैश क्रॉप को हुए नुकसान पर सरकार की नजर है। वीरवार को सदन में राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि ओलावृष्टि से अगर किसानों-बागवानों को भारी नुकसान हुआ होगा तो उन्हें 80 से 90 फीसदी तक मुआवजा दिया जाएगा। सभी जिलों के उपायुक्तों से आंकलन कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
कौल ने यह जानकारी विधायक बलवीर सिंह वर्मा की ओर से लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिनिधि ने जो जानकारी व साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं, उनके आधार पर एसडीएम चौपाल और ठियोग से भी रिपोर्ट मांगी गई है। नुकसान ज्यादा हुआ तो केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आपदा राहत राशि की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर वर्मा ने बारिश व ओलावृष्टि से हुए भारी नुकसान पर सरकार का ध्यान लाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ फसल का नुकसान हुआ है तो दूसरी ओर उनको बैंक का कर्ज, घर चलाने और नई फसल तैयार करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सरकार जल्द से जल्द उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास करे।
विज्ञापन