फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt will fill 4265 vacant posts of ex servicemen quota

पूर्व सैनिक कोटे के 4265 खाली पद भरेगी हिमाचल सरकार, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

Wed, 28 Aug 2019 03:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Aug 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt will fill 4265 vacant posts of ex servicemen quota
- फोटो : अमर उजाला

सेना से रिटायर होने वाले पूर्व सैनिकों को प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए राज्य सरकार अब प्रशिक्षित करेगी। सरकार इसके लिए प्रदेश में सैनिक अकादमी खोलेगी, जिसमें सेवानिवृत्त सैनिक को एक महीने प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अवैध खनन करने वाले नपेंगे, दो साल की होगी कैद, पांच लाख जुर्माना
विज्ञापन

उन्हें बताया जाएगा कि वे बोर्डों, निगमों और बैंकों आदि में कहां सरकारी नौकरी की पात्रता रखते हैं। सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को सदन में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: गलत रिपोर्ट से कोमा में गई महिला की मौत का मामला: सीएम जयराम ने दिए जांच के आदेश
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व सैनिक कोटे के खाली 4,265 पदों को जल्दी भरा जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के मंत्रियों को भी सदन में कहा कि वे इस कोटे के खाली पदों को जल्दी भरने की प्रक्रिया अपनाएं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब इतने दिन के भीतर पास होगा मकान का नक्शा, मंत्री ने विस में दी जानकारी
महेंद्र सिंह प्रश्नकाल में सरकाघाट के भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर के सवाल का जवाब दे रहे थे। इस बारे में कई अन्य विधायकों राकेश पठानिया, नंदलाल आदि ने भी अनुपूरक सवाल किए।

पूर्व सैनिकों के आश्रितों को समय पर मिलेगी नौकरियां

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि ये पद 15 फीसदी रोस्टर की परिधि में ही भरे जा सकते हैं। उन्होंने माना कि यह सही है कि इस कोटे में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। 392 पद एचआरटीसी में ही खाली हैं।

उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि पूर्व सैनिकों के आश्रितों को भी उनके कोटे की समय रहते नौकरियां मिल सकें। जहां भी प्रावधान होगा, वहां इस बारे में प्रयास होंगे। कहा कि पूर्व सैनिकों की 16, 18 या 20 साल की उम्र में सेना में एनरोलमेंट हो जाती हैै।

15 साल की नौकरी के बाद उनकी उम्र 32 से 35 साल हो जाती है। ये अपने-अपने नाम का पंजीकरण हमीरपुर में करवाते हैं। इनके लिए सरकारी नौकरी में 15 प्रतिशत का रोस्टर जारी किया गया है।

15 साल तक ये सेना में सेवाएं देते हैं तो कहा जाता है कि इन्हें सिविल का ज्ञान नहीं है। उन्हें पता नहीं होता कि उनकी पात्रता किस पद के लिए है। इसके लिए अकादमी से सहयोग लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed