फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Govt will again meet neighboring states to stop drug smuggling

नशे की तस्करी रोकने को पड़ोसी राज्यों से फिर बैठक करेगा हिमाचल

Mon, 01 Jul 2019 01:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Jul 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Himachal Govt will again meet neighboring states to stop drug smuggling
- फोटो : अमर उजाला

नशीले पदार्थों की अंतर्राज्यीय तस्करी को रोकने और नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए हिमाचल सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पहले भी पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर इससे निपटने को लेकर चर्चा की गई थी। आने वाले समय में फिर से ऐसी बैठक कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा व आपसी सहयोग को लेकर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात रविवार को पुलिस हाफ मैराथन के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के विरूद्ध लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर इसे एक जन आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने पुलिस कैडेट प्रोग्राम के संदर्भ में कहा कि नशे की रोकथाम और बच्चों में कानून के प्रति सम्मान, अनुशासन, नागरिक समझ व समाज के कमजोर वर्ग के प्रति सहानुभूमि की भावना पैदा करने के उद्देश्य से यह एक सार्थक कार्यक्रम है।
विज्ञापन


इससे स्कूलों में पलने वाले नशे के तंत्र को तोड़ने के लिए पुलिस का खुफिया तंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि एन व हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से कोई भी व्यक्ति नशा बेचने वाले के खिलाफ  शिकायत दर्ज करवा सकता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम की शपथ भी दिलाई। शिमला नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुंडू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसबी नेगी और अशोक तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा प्रमुख रूप से इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन धावकों ने भी मनवाया अपना लोहा

Himachal Govt will again meet neighboring states to stop drug smuggling

21.5 किलोमीटर की हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में प्रदीप सिंह(सोलन), भंवर सिंह(जतोग), अरविंद सिंह(जतोग), पवन कुमार(शिमला), मुकेश कुमार(नई दिल्ली), मंजीत(चंडीगढ़), अंकित(मुजफ्फर नगर), महिला वर्ग में काजल शर्मा(मुजफ्फर नगर), हीना(फागू), अंजना(शिमला), अनुराधा(शिमला), डा दिशा रसरीन(शिमला), राजवत्स(शिमला) और गीता कुमारी(शिमला), मिनी मैराथन के पुरुष वर्ग में शुभम कुमार(मुजफ्फर नगर), नागेंद्र पाल(मंडी), अमरप्रीत सिंह(अंबाला), साहिल शर्मा (हमीरपुर), सुनील खत्री(नई दिल्ली), गोवा राम (नई दिल्ली), कुलदीप कुमार(नई दिल्ली), महिला वर्ग में तमन्ना(मंडी), मीनाक्षी(मुजफ्फर नगर), शिवाली(हमीरपुर), गंगा(मंडी), अंजना कुमारी (जोगिंदर नगर), रिचा शर्मा(हमीरपुर) और मनीषा(चंडीगढ़) को भी पुरस्कृत किया गया।

75 साल से ज्यादा उम्र के धावकों को भी सम्मान
तीन किलोमीटर की ड्रीम रन में 75 साल से ज्यादा आयुवर्ग में पूर्व डीजीपी आरआर वर्मा, संतोष शर्मा, सुभद्रा, बीसी भारद्वाज, राज रानी, ईश्वर दास चौहान, मदन लाल, प्रीतम चंद शर्मा, हिन्दू राम, बीएस बाजवा, सुभाष चंद सूद, जोगिंदर लाल सूद, राम कृष्ण और आनंद सिंह रावत को 21 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

दिव्यांग धावकों ने भी दिखाया दम 
ड्रीम रन में 51 दिव्यांग धावकों ने भी अपने दमखम का परिचय दिया। पुलिस की ओर से इन्हें भी पुरस्कृत किया गया। नकद पुरस्कार पाने वालों में शरद के अलावा कपिल कक्कड़, नंदराज नेगी, अविनाश नेगी, सुनील ठाकुर, हेमंत कुमार, पंकज कुमार, हंस राज, आयुष, मोहित ठाकुर, यशपाल, घनश्याम, सचिन कुमार, त्रिलोक, डंपी, पंकज कुमार, अखिल कुमार, नोमेश्वर, अमितुन, रमेश, निखिल, रोहित, गौतम, आशीष, साहिल सिंह, शिवम मिश्रा, दीक्षित शर्मा, अक्षय कुमार, विशाल वर्मा तरुन पुंढीर, संदीप कुमार, शिवानी शर्मा, शिवानी राणा, राहुल ठाकुर, मदनलाल, हिमेश कुमार, दीक्षा कुमारी, टीना गोयल, अनमोल जिस्टू, नीरू कुमारी, रित्विका भंडारी, हर्षिता ठाकुर, सायशा राजटा, पीयूष कुमार, जतिन डोगरा, अंकुश, अमित मेहता, रजनीश कुमार, सतीश नेगी, दिनेश और सक्षम शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed