{"_id":"5b6bf4f94f1c1bed238b572a","slug":"himachal-govt-u-turn-on-seniority-benefits-for-ex-servicemen-in-state-government-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों को वरिष्ठता लाभ देने पर सरकार ने लिया यू टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों को वरिष्ठता लाभ देने पर सरकार ने लिया यू टर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों को सरकारी सेवा के दौरान वरिष्ठता लाभ नहीं देने के मामले में राज्य सरकार ने यू टर्न ले लिया है। प्रदेश सरकार ने तय किया है कि विदेशी घुसपैठ रोकने या प्रदेश में आपात स्थिति में सेवाएं दे चुके पूर्व सैनिकों को वरिष्ठता में अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
फौज में सामान्य स्थिति में सेवाएं देने वाले पूर्व सैनिकों को यह लाभ नहीं मिलेगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी की है। इस साल के जनवरी में सरकार ने फैसला किया था कि राज्य सरकार में कार्यरत पूर्व सैनिक कर्मियों को अब फौज में सेवाएं देने के मामले में अतिरिक्त वरिष्ठता लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
इन्हें केवल वेतन निर्धारण का अतिरिक्त लाभ ही मिलेगा। ऐसा कुछ अदालती फैसले आने के बाद किया था। अब सरकार ने यह तय किया है कि केवल विशेष श्रेणी के पूर्व सैनिक कर्मियों को यह लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
यह विशेष श्रेणी विदेशी घुसपैठ और आपात सेवाएं देने वाले पूर्व सैनिक कर्मचारियों पर ही लागू होगी। सरकार को अभी यह तय करना है कि एचएएस अधिकारियों के मामले में किस तरह के नियम रहेंगे। मौजूदा अधिसूचना चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रथम श्रेणी गैर तकनीकी और तकनीकी सब अधिकारियों और कर्मचारियों के मामले में लागू होगी।