फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt transferred eight dc ias transfer

हिमाचल सरकार ने बदले आठ जिलों के डीसी, कई अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार

Fri, 31 May 2019 10:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
himachal govt transferred eight dc ias transfer

लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। सरकार ने शिमला समेत आठ जिलों के उपायुक्त बदल दिए। इसके अलावा कई अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपे गए हैं। चुनाव के दौरान डीसी शिमला पद से हटाए गए अमित कश्यप को चुनाव खत्म होते ही जयराम सरकार ने फिर से उपायुक्त शिमला लगा दिया है।

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के नामांकन के दौरान कांग्रेसी नेताओं की आवभगत करने पर भाजपा संगठन के निशाने पर आए डीसी कांगड़ा संदीप कुमार को डीसी ऊना लगा दिया है। डीसी कुल्लू यूनुस को निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन लगाया है। साथ ही उन्हें टीसीपी निदेशक का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 

विज्ञापन

इनका भी ट्रांसफर किया

himachal govt transferred eight dc ias transfer

डीसी बिलासपुर विवेक भाटिया को डीसी चंबा, डीसी लाहौल-स्पीति अश्विनी कुमार चौधरी को सचिव प्रदेश लोकसेवा आयोग, डीसी ऊना राकेश कुमार प्रजापति को डीसी कांगड़ा, डीसी हमीरपुर रिचा वर्मा को डीसी कुल्लू, डीसी चंबा हरिकेश मीणा को डीसी हमीरपुर, डीसी शिमला राजेश्वर गोयल को डीसी बिलासपुर लगाया है। इसके अलावा एडीसी शिमला देबश्वेता बनिक को एमडी एचपीएमसी के साथ प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रदेश बागवानी विकास सोसायटी का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया है।

विशेष सचिव स्वास्थ्य निपुण जिंदल को एमडी एनएचएम का अतिरिक्त कार्यभार, अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं केके सरोच को डीसी लाहौल-स्पीति और जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा डॉ. मधु चौधरी को सरोच के पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा के रिटायरमेंट के बाद प्रदेश सरकार ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकांत बाल्दी को राजस्व और अनिल कुमार खाची को पीडब्ल्यूडी का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed