फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Govt Teachers Association President Virendra Chauhan's petition dismissed, will have to go to Chamba

HGTU: हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की याचिका खारिज, जाना होगा चंबा

Wed, 08 Jun 2022 11:19 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jun 2022 11:19 AM IST
सार

प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के स्थानांतरण आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका खारिज हो गई है। चौहान को अब जिला चंबा के चांजू स्कूल में जाना होगा। चौहान के स्थानांतरण आदेश को प्रदेश हाईकोर्ट ने उचित ठहराया है। 

विज्ञापन
Himachal  Govt Teachers Association President Virendra Chauhan's petition dismissed, will have to go to Chamba
हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के स्थानांतरण आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका खारिज हो गई है। चौहान को अब जिला चंबा के चांजू स्कूल में जाना होगा। चौहान के स्थानांतरण आदेश को प्रदेश हाईकोर्ट ने उचित ठहराया है। इसी कड़ी में मंगलवार को चौहान को शिमला स्थित रझाणा स्कूल से उच्च शिक्षा निदेशालय ने पदभार मुक्त भी कर दिया है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सीबी बारोवालिया की खंडपीठ ने कहा की याचिकाकर्ता वर्ष 2008 से शिमला के आसपास ही नौकरी कर रहा है। इस स्थिति में स्थानांतरण आदेशों को यह कहकर चुनौती नहीं दे सकता कि उसका स्थानांतरण राजनीतिक द्वेष के कारण हुआ है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि उसे जहां स्थानांतरित किया गया है, वहां अर्थशास्त्र विषय का कोई भी छात्र नहीं है। राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि शिक्षक न होने के कारण कोई भी छात्र अर्थशास्त्र विषय में प्रवेश नहीं ले रहा है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए याचिकाकर्ता का तबादला जनहित में किया गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व संशोधित वेतनमान की मांग को लेकर प्रदेश के 52 कर्मचारी संगठनों ने कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का गठन किया था। वीरेंद्र चौहान को मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिमला में हुए प्रदर्शन में भी वीरेंद्र चौहान शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed