पीटीए, पैट शिक्षकों के नियमितीकरण को बने ठोस नीति : वीरेंद्र चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि सरकार पीटीए, पैरा और पैट शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए शीघ्र ठोस नीति तैयार करे। ये शिक्षक 15 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इनका आज दिन तक भविष्य सुरक्षित नहीं हुआ है।
कंप्यूटर शिक्षकों के लिए भी ठोस नीति बनाने की मांग की है। सरकार से दो माह का समय दिया जाता है कि वह 48 सूत्रीय मांगपत्र पर गौर करे अन्यथा संघ कड़ा उठाने को विवश होगा।
संघ के अध्यक्ष ने प्रेस सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि जिन स्कूलों में वार्षिक रिजल्ट 25 फीसदी से कम रहा है, उनके शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकने का भी संघ विरोध करता है।
तीन हजार शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का विरोध
संघ तीन हजार शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का भी विरोध करता है। इन शिक्षकों को पढ़ाने के लिए स्कूलों में भेजा जाए। उनका कहना है कि पहली नियुक्ति और पदोन्नति के बाद शिक्षकों को दुर्गम क्षेत्रों में भेजा जाए, लेकिन इस दिशा में भेदभाव नहीं होना चाहिए।
संघ के नेता ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए, ताकि शिक्षकों के साथ भी न्याय हो सके। संघ इस बात पर भी चिंता जताई कि पूर्व सैनिकों के शिक्षकों के बाद बनी वरिष्ठता सूची तैयार है परंतु इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका और पदोन्नति से वंचित रहना पड़ रहा है।