फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt teacher association against osd pundir

शिक्षा मंत्री के ओएसडी के खिलाफ राजकीय अध्यापक संघ हुआ मुखर, लगाए ये गंभीर आरोप

Wed, 28 Feb 2018 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 28 Feb 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
himachal govt teacher association against osd pundir

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के ओएसडी मामराज पुंडीर के खिलाफ राजकीय अध्यापक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, महासचिव नरेश महाजन, मुख्य प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर, वित्त सचिव मुकेश शर्मा सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने ओएसडी के चयन पर आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षा मंत्री स्वयं नेक इंसान हैं, लेकिन ओएसडी उन्हें गुमराह कर रहे हैं। एक शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारी को ओएसडी लगना तर्कसंगत नहीं है। 
विज्ञापन


अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने आरोप लगाया है कि ओएसडी मामराज पुंडीर द्वारा सचिवालय में राजकीय अध्यापक संघ की महिला पदाधिकारियों और सदस्यों को धमकाने और उन्हें संगठन छोड़कर उनके संगठन में शामिल करने को बाध्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है विरोध का कारण

himachal govt teacher association against osd pundir

शिक्षक हितैशी होने के बजाय ओएसडी उलटा शिक्षकों के लिए कड़े नियम बनाने पर आतुर हैं। यही वजह है कि पहली बार किसी शिक्षक एवं शिक्षक नेता को ओएसडी बनाने के बाद सभी कर्मचारियों को पीछे छोड़ शिक्षकों के लिए ही तबादला नीति एक एक्ट के तौर पर अलग से बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि ओएसडी इस नीति का विरोध करते। अध्यक्ष ने कहा कि यदि केवल तबादला एक्ट बनाने मात्र से शिक्षा का स्तर सुधर सकता है और इसी वजह से शिक्षा में गुणवत्ता और बच्चों की संख्या घटी है तो सरकार का निर्णय तर्क संगत हो सकता है लेकिन संघ के अनुसार शिक्षा गुणवत्ता में आई कमी के लिए शिक्षक जिम्मेवार नहीं है।

इसके लिए सरकार की नीतियां जिम्मेवार हैं। उन्होंने कहा कि ओएसडी की कार्य प्रणाली को लेकर लेकर ही मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मुलाकात की जाएगी। उधर, शिक्षा मंत्री के ओएसडी मामराज पुंडीर का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप आधारहीन हैं। न तो वीरेंद्र चौहान और न ही उनके संगठन के किसी पदाधिकारी या सदस्य से उनकी कभी बात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed