{"_id":"5ead5df78ebc3e905f481a78","slug":"himachal-govt-send-buses-to-chandigarh-for-people-stranded-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में फंसे हिमाचल के छात्रों को बसों में लाएंगे, पहचान पत्र जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में फंसे हिमाचल के छात्रों को बसों में लाएंगे, पहचान पत्र जरूरी
Sat, 02 May 2020 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 May 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के चलते चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में फंसे हिमाचल के विद्यार्थियों को घर लाने के लिए रविवार से एचआरटीसी बसें चलाई जा रही हैं। इस संबंध में प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं। ये बसें चंडीगढ़ सेक्टर 28-बी मध्य मार्ग स्थित हिमाचल भवन से सुबह छह बजे से चलेंगी। बसों में पहले आओ-पहले पाओ के नियम के आधार पर सीट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को कांगड़ा, चंबा, ऊना व हमीरपुर के लिए बसें सुबह 6 बजे से चलेंगी। सोमवार को बिलासपुर, मंडी, कुल्लू व लाहौल-स्पीति और मंगलवार को सिरमौर, शिमला, सोलन व किन्नौर के लिए बसें चलाई जाएंगी। जिलों के तय कार्यक्रम के मुताबिक ही छात्रों को सीट मिलेगी, इसलिए संबंधित जिलों के छात्र तय दिन पर ही बस की सुविधा प्राप्त करने के लिए हिमाचल भवन पहुंचें।
विज्ञापन
बस सुविधा का लाभ लेने के लिए छात्रों को अपने साथ आधार कार्ड या फिर अपनी पहचान का कोई अन्य दस्तावेज साथ लाना आवश्यक है। बस में सीट आवंटित करने से पहले छात्रों की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगी। साथ ही कोरोना न होने की अंडरटेकिंग भी देनी होगी।