फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt launched teacher app for teachers

हिमाचल सरकार ने लांच किया टीचर ऐप, शिक्षक सीखेंगे पढ़ाने के नए तरीके

Wed, 07 Feb 2018 09:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 07 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
himachal govt launched teacher app for teachers
प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए हिमाचल सरकार ने सचिवालय में टीचर ऐप लांच की है। पहली से आठवीं तक के शिक्षक अपने स्मार्ट फोन पर इस ऐप को डाउनलोड कर पढ़ाने के नए तरीके सीख सकेंगे। 
विज्ञापन


खासकर इस ऐप से शिक्षक विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान के फॉर्मूले आसानी से सिखा सकेंगे। छत्तीसगढ़ में 65 हजार शिक्षक रोजाना इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सफलता के बाद अब हिमाचल में भी इसे शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

एक क्लिक पर ले सकेंगे नए तरीकों का प्रशिक्षण

himachal govt launched teacher app for teachers

मोबाइल ऐप लांच करने के बाद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षक घर बैठे एक क्लिक पर शिक्षण के क्षेत्र में अपनाए जा रहे नए तरीकों का प्रशिक्षण ले सकेंगे। यह डिजिटल प्रशिक्षण प्रोग्राम शिक्षण के नए प्रयोगों से शिक्षकों को अपडेट रखेगा। 

भारद्वाज ने कहा कि इस ऐप का उद्देश्य अध्यापकों को किसी भी समय, कहीं भी शून्य लागत पर अध्यापन कार्य सीखना है। इससे देश-विदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सुधारों की जानकारी भी शिक्षकों को मिलती रहेगी। 

इस अवसर पर चौपाल से विधायक बलवीर वर्मा, शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा, संयुक्त सचिव नरेश ठाकुर, एसएसए और आरएमएसए के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

बड़े काम की है यह ऐप

himachal govt launched teacher app for teachers
ऐप और इसकी सामग्री शिक्षकों को मुफ्त मिलेगी
एंडरॉयड फोन पर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं 
इसके बाद यह ऑफलाइन मोड में भी उपलब्ध रहेगी 
ऐप में 40 घंटे का पाठ्यक्रम उपलब्ध
गणित, भाषा, साहित्य और विज्ञान सीखने व सिखाने पर आधारित डेढ़ घंटे का पाठ्यक्रम मौजूद 
ऐप पर वर्ष 2020 तक लगभग 1000 घंटे की सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी 
ऐप के माध्यम से शिक्षक अपनी जरूरतों, ऐप की कमियां और फीडबैक दे सकेंगे 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed