{"_id":"61ee8abfc9894f244209b1d6","slug":"himachal-govt-issued-transfer-orders-of-six-has-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने किया फेरबदल: दो आईएएस और आठ एचएएस अधिकारियों के कार्यभार बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने किया फेरबदल: दो आईएएस और आठ एचएएस अधिकारियों के कार्यभार बदले
Mon, 24 Jan 2022 07:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 Jan 2022 07:04 PM IST
सार
सरकार ने दो आईएएस और आठ एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। सरकार ने छह एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। संयुक्त निदेशक लैंड रिकॉर्ड चंदन कपूर को संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिक का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो आईएएस और आठ एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। 2008 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष सिंघमार को नया श्रमायुक्त लगा दिया है। साथ ही सरकार ने नगर आयुक्त धर्मशाला प्रदीप कुमार ठाकुर के श्रमायुक्त के तबादला आदेश निरस्त कर दिए हैं। सरकार ने छह एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश के अनुसार जीएम जिला उद्योग केंद्र सोलन राजीव कुमार को नगर आयुक्त नगर निगम सोलन, सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
विज्ञापन
अक्षय सूद को सरदार वल्लभभाई पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी में रजिस्ट्रार, ओएसडी सैनिक कल्याण बोर्ड डॉ. विक्रम महाजन को नगर आयुक्त नगर निगम पालमपुर, एसडीएम कुमारसैन गुरजीत सिंह चीमा को एसडीएम काजा, संयुक्त निदेशक आईटी धरम पाल को एसडीएम कुमारसैन और एसडीएम काजा के लिए स्थानांतरणाधीन असीम सूद को उप सचिव स्टाफ सेलेक्शन कमीशन हमीरपुर के पद पर तैनाती दी गई है। सरकार ने एमडी जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ताशी संदूप के नगर आयुक्त नगर निगम सोलन के लिए हुए तबादले को निरस्त कर दिया है। संयुक्त निदेशक लैंड रिकॉर्ड चंदन कपूर को संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिक का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया है।
विज्ञापन
2009 बैच के चार आईएएस अधिकारी पदोन्नत
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2009 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान कर दिया है। मानसी सहाय ठाकुर और रोहन चंद ठाकुर को यह पदोन्नति प्रोफार्मा आधार पर, जबकि डॉ. आरके प्रुथी और विनोद कुमार को एक्चुअल आधार पर दी गई है। यह पदोन्नति आदेश 1 जनवरी से लागू माना जाएगा। सरकार ने 2018 बैच के आईएएस अधिकारी व एसडीएम अभिषेक वर्मा, एसडीएम अंब मनीष कुमार, एसडीएम सोलन अजय कुमार यादव, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल और एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर को सीनियर टाइम स्केल प्रदान कर दिया है।
विज्ञापन