{"_id":"606342e74398fe68376e4ae0","slug":"himachal-govt-issued-regularization-order-of-contract-employees-who-are-completing-three-year-of-regular-services-on-31-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सैकड़ों अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सैकड़ों अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी
Tue, 30 Mar 2021 09:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल सरकार
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में सेवारत सैकड़ों अनुबंध कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने मंगलवार को 31 मार्च 2021 को तीन साल की नियमित सेवाएं पूरी करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी किए हैं। जबकि 30 सितंबर 2021 को तीन साल की नियमित सेवाएं पूरी करने वाले अनुबंध कर्मियों को 30 सितंबर के बाद नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, दैनिक वेतनभोगियों के लिए नियमितिकरण की अवधि पांच साल निर्धारित की गई है। नियमितिकरण के लिए अनुबंध कर्मियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, मंडलीय आयुक्तों, विभागाध्यक्षों और डीसी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन