फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt is planning to constitute bod of hrtc

एचआरटीसी की बीओडी बनाने की तैयारी में हिमाचल सरकार

Fri, 18 May 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 18 May 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
himachal govt is planning to constitute bod of hrtc

प्रदेश सरकार एचआरटीसी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (बीओडी) नियुक्त करने की तैयारी में है। यह इस महीने के अंत तक बनेगी। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर बीओडी के चेयरमैन होंगे, जबकि निगम के अफसर और संगठन के नेता सदस्य रहेंगे।

विज्ञापन


परिवहन निगम में बीओडी सर्वोपरि है। एचआरटीसी के हित और कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने की शक्तियां बीओडी के पास हैं। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति लगातार सरकार पर बीओडी गठित करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन


चूंकि, एचआरटीसी कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2016 से अंतरिम राहत राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इसी तरह 1 जुलाई, 2017 से डीए की किस्त नहीं मिली है। कर्मचारी सरकार से ओवरटाइम और चिकित्सा बिलों के भुगतान का मामला उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें वित्तीय लाभ जारी नहीं किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त समन्वय समिति ने उठाई ये मांग

himachal govt is planning to constitute bod of hrtc

यह फैसले पहले बीओडी की बैठक में लाए जाएंगे। यहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही इन्हें लागू किया जाएगा।संयुक्त समन्वय समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर और पदाधिकारी खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरकार को बने हुए 4 महीने से अधिक का समय हो गया है, अभी तक बीओडी नहीं बनी है।

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की मांगे जल्द पूरी होगी। सरकार जल्द बीओडी गठित करने जा रही है। कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed