{"_id":"5be7e0ebbdec22697e539a94","slug":"himachal-govt-invited-application-for-helicopter-on-lease","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीज पर हेलीकॉप्टर के लिए हिमाचल सरकार ने मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीज पर हेलीकॉप्टर के लिए हिमाचल सरकार ने मांगे आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलीकॉप्टर लीज पर लेने के लिए सरकार ने दोबारा टेंडर लगाए हैं। एक 15 सीटर और एक पांच सीटर हेलीकॉप्टर हायर करने को निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। वेट लीज आधार पर हेलीकॉप्टर हायर करने को पहले भी टेंडर लगाए गए थे, मगर पात्र कंपनियां सामने नहीं आई तो इन्हें रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार के पास मौजूदा समय में एक हेलीकॉप्टर पवन हंस से किराए पर लिया गया है। यही वीआईपी ड्यूटी देता है और इसी को हेलीटैक्सी सेवाएं देने के लिए भी लगाया गया है। यह भी कई बार खराब ही रहता है।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में सरकार ने एक 15 सीटर और एक पांच सीटर हेलीकॉप्टर वेट लीजिंग पर लेने के लिए टेंडर लगाए हैं। ये दोनों हेलीकॉप्टर ट्विन इंजन होंगे। बड़ा हेलीकॉप्टर 15000 फुट तक की रेंज में क्रॉस करने में सक्षम होना चाहिए।
विज्ञापन
13 नवंबर को प्री बिड बैठक भी बुलाई गई है। 13 नवंबर 2018 के 12 बजे तक कंपनियां अपने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा कर सकेंगी। इसकी सूचना अतिरिक्त सचिव जीएडी मनोज तोमर की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर जारी की गई है।