इन उपभोक्ताओं को प्रदेश सरकार ने दी राहत, इस कोटे को बढ़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी समेत सूबे के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। राशन डिपुओं में इस बार आटे के कोटे में बढ़ोतरी की गई है। मार्च महीने में 13 किलो की बजाय साढ़े तेरह किलो आटा दिया जाएगा।
खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक पुरूषोतम सिंह ने कहा कि आटे के कोटे में वृद्धि की गई है। डिपो में साढ़े छह किलो चावल भी उपभोक्ताओं को मुहैया करवाए जा रहे हैं।
उधर, खाद्य आपूर्ति महकमा डिपुओं में बैकलॉग का राशन ही मुहैया करवा रहा है। इसमें उड़द, दाल चना, मलका और मूंग की दालों की सप्लाई दी गई है। यह तय नहीं है कि मार्च माह का कोटा उपभोक्ता को कब मुहैया करवाया जाएगा।
डिपो में पहुंचाया दाल का कोटा : पुरूषोतम सिंह
हालांकि महकमे ने दावा किया है कि कोटा न पहुंचने को लेकर लोगों की शिकायतों के बाद अब अधिकांश डिपो में पूरा कोटा मुहैया करवा दिया गया है। शिमला शहर में राशनकार्ड धारकों की संख्या 31 हजार के करीब है।
जिले में कार्ड धारकों की संख्या 1,96,000 के करीब है। बता दें कि फरवरी माह के दौरान दालों के डिपो में उपलब्ध न होने को लेकर लोगों को बेहद परेशानी झेलने को मजबूर होना पड़ रहा था। लोगों ने महंगी दरों पर बाजार के भाव में दालों की खरीदारी की थी।
जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरूषोतम सिंह ने कहा कि दालों का कोटा डिपो में पहुंचा दिया है। इसके अलावा मार्च माह में आटे के कोटा आधा किलो अधिक दिया जाएगा।
शोघी की तीन मिलों से भरे सैंपल
खाद्य आपूर्ति महकमे ने शोघी की तीन आटा मिलों से तीन सैंपल लिए है। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। महकमे का कहना है कि अगर इन सैंपल की रिपोर्ट फैल आती है तो संबंधी मिल संचालक पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएंगी।