फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Govt imposed ban on construction by increasing the number of green belts, efforts to avoid disaster

Himachal News: ग्रीन बेल्ट की संख्या बढ़ाकर सरकार ने निर्माण पर लगाया प्रतिबंध, आपदा से बचने के लिए कवायद

Sat, 25 Nov 2023 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Nov 2023 07:02 PM IST
सार

बेतरतीब निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए शिमला, चौपाल और कुल्लू में योजना क्षेत्र का विस्तार कर निर्माण पर पाबंदी लगाई गई है।

विज्ञापन
Himachal Govt imposed ban on construction by increasing the number of green belts, efforts to avoid disaster
शिमला योजना क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात के दौरान प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बाद सरकार ने भविष्य में इस प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बेतरतीब निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए शिमला, चौपाल और कुल्लू में योजना क्षेत्र का विस्तार कर निर्माण पर पाबंदी लगाई गई है। शिमला शहर में 414 हेक्टेयर भूमि में 17 ग्रीन बेल्ट हैं। इस क्षेत्र की 76 फीसदी भूमि सरकारी है। सरकार ने 8 अन्य क्षेत्रों को ग्रीन जोन घोषित किया है, इनमें रिट्रीट, मशोबरा, बंद टुकड़ा एंदड़ी, शिव मंदिर एंदड़ी, ताल और गिरी, डीपीएफ खलीनी, बीसीएस मिस्ट चैंबर और परिमहल शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि शिमला के योजना क्षेत्र के ग्रीन जोन में और अधिक क्षेत्र शामिल करने के लिए विकास योजना के चैप्टर-17 में संशोधन किया गया है जिससे हरित पट्टियों की रक्षा के अलावा ग्रीन बेल्ट में मानवीय हस्तक्षेप को भी कम करने का प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू और चौपाल में भी सरकार ने बेतरतीब निर्माण को नियंत्रित करने के लिए योजना क्षेत्र के विस्तार का निर्णय लिया है। प्रदेश में हरित आवरण को बढ़ाने के लिए ई-परिवहन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed