फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt has issued new instructions regarding postings and transfers of employees.

Himachal: कर्मचारियों के तबादलों को लेकर हिमाचल में सख्ती, मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी किए ये निर्देश

Thu, 29 Jun 2023 06:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Jun 2023 06:45 PM IST
सार

तबादलों को लेकर हिमाचल सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ये निर्देश मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों को जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Himachal govt has issued new instructions regarding postings and transfers of employees.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों को लेकर सख्ती की गई है। अब महीने के अंतिम चार कार्य दिवसों में ही सामान्य तबादले होंगे। विभिन्न विभागों में सरकारी कर्मचारियों की तैनाती और तबादलों से संबंधित सभी मामलों पर महीने के अंतिम चार कार्य दिवसों में ही विचार किया जाएगा। ये तबादलों के वे मामले हैं, जिन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विचार की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री हर महीने केवल चार दिन ही स्थानांतरणों पर विचार करेंगे। सरकारी कर्मचारियों की तैनाती और तबादलों के संबंध में नए निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्देश राज्य सरकार के सभी बोर्डों और निगमों पर भी लागू होंगे।

विज्ञापन


प्रधान सचिव मुख्यमंत्री की ओर से जारी निर्देशों में साफ किया गया है कि बाकी दिनों में तबादलों से संबंधित मामले न तो मुख्यमंत्री के ध्यान में लाए जाएंगे और न ही विभाग तबादला आदेश जारी करेंगे। यह व्यवस्था केवल अपवाद की परिस्थितियों के लिए लागू नहीं होगी। अगर किसी भी तरह की अवहेलना की गई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी कहा कि संबंधित विभागों की ओर से तैनाती और स्थानांतरण के अनुमोदित आदेश भी माह के अंतिम चार कार्य दिवसों में ही जारी किए जाएंगे। जब तक कोई असाधारण परिस्थिति न हो, ऐसे मामलों को महीने के शेष दिनों में नहीं उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed