फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Govt gives approval to make 24 more panchayats of the state green

हिमाचल: सूबे की 24 और पंचायतों को हरित बनाने के लिए सरकार से मिली मंजूरी

Mon, 06 Jan 2025 11:29 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jan 2025 11:29 AM IST
सार

 प्रदेश सरकार पंचायतों को हरित पंचायतों में परिवर्तित कर रही है। योजना के तहत पंचायतों में 500 किलोवॉट तक के सोलर प्लांट लगेंगे। 

विज्ञापन
Himachal Govt gives approval to make 24 more panchayats of the state green
सोलर पावर प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश सरकार पंचायतों को हरित पंचायतों में परिवर्तित कर रही है। योजना के तहत पंचायतों में 500 किलोवॉट तक के सोलर प्लांट लगेंगे। सरकार ने दूसरे चरण में प्रदेश की 24 पंचायतों को योजना में शामिल करने को मंजूरी दे दी है। इसमें विधानसभा क्षेत्र चंबा, भटियात, सुजानपुर, बैजनाथ, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, पालमपुर, शाहपुर, इंदौरा, किन्नौर, शिमला ग्रामीण, ठियोग, रोहड़ू, नाहन, श्री रेणुकाजी, कसौली, दून, अर्की, चिंतपूर्णी और गगरेट की 24 पंचायतें शामिल हैं। हिम ऊर्जा विभाग ने इन पंचायतों को ग्रीन में परिवर्तित करने के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सरकार के मुताबिक हर एक पंचायत में 500 किलोवॉट के सोलर प्लांट स्थापित होंगे। इन परियोजनाओं के चालू होने के बाद पंचायतें बिजली को बेचकर विकास कार्य करवा सकेंगी। योजना के दूसरे चरण में ग्रीन पंचायतों में परिवर्तित होने वाली पंचायतों में करियन, चलामा, चलोह, साकड़ी, हड़ोली, सोल भुनेर, थालू ऎरला, परगोड, बसंतपुर, चारंग, नेहरा-गनेवग, किरटी पंचायत, सेखल, कौला वाला भूड, संगड़ाह, भारती, कंडोल, नवगांव, धंधड़ी और देवली पंचायत शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2025 तक सौर परियोजना एजेंसियों को काम पूरा करने का लक्ष्य दिया है। योजना के तहत प्रत्येक सौर परियोजना के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। परियोजनाओं से उत्पन्न बिजली की खरीद राज्य विद्युत बोर्ड करेगा। कार्यशील होने के बाद प्रत्येक परियोजना से प्रतिदिन लगभग 2250 यूनिट विद्युत उत्पादन और करीब 27 लाख रुपये की आय का अनुमान है। उधर, हिम ऊर्जा के अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत 24 और पंचायतों को ग्रीन पंचायतों में परिवर्तित करने की मंजूरी मिली है। 

विज्ञापन

इन ग्रीन पंचायतों में सोलर प्लॉट लगाने का कार्य शुरू
योजना के पहले फेस में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर राज्य की 11 में से 7 पंचायतों को ग्रीन पंचायतों में परिवर्तित करने का काम शुरू हो गया है। इनमें हमीरपुर की करौर, ऊना की कुठार बीट, कांगड़ा की पंजाड़ा और मुहाल, बिलासपुर की लेहड़ी सरेल, सिरमौर की ग्वाली, ठियोग की धरेच पंचायत शामिल है। इसके अलावा सोलन की ममलीग, जुब्बल कोटखाई की पराली, कुल्लू की बुआई और लाहौल-स्पीति की खांगसर पंचायत में जमीन चिह्नित कर दी गई है और इसी माह टेंडर आवंटित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed