फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt employees and pensioners will get DA from today, daily wages increased

हिमाचल में लाखों कर्मियों और पेंशनरों को आज से मिलेगा बढ़ा डीए, बढ़ जाएगी दिहाड़ी

Wed, 01 Apr 2020 12:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Apr 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
himachal govt employees and pensioners will get DA from today, daily wages increased
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में बुधवार को नए वित्तीय वर्ष 2020-21 से मजदूरों की दिहाड़ी 250 से बढ़कर 275 रुपये हो जाएगी। लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को भी एक अप्रैल को देय मार्च के वेतन और पेंशन में पांच फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। प्रदेश में पौने दो लाख नियमित कर्मचारी हैं, जबकि करीब एक लाख पेंशनर हैं, जिन्हें इसका लाभ होगा। हिमाचल सरकार इस संबंध में पहले ही अधिसूचनाएं जारी कर चुकी हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छह मार्च को पेश किए बजट में अकुशल दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 25 रुपये बढ़ाकर 250 रुपये से 275 रुपये करने की घोषण की थी। अर्द्धकुशल और कुशल दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी की भी अलग-अलग दरें तय की हैं। इसी तरह हजारों अंशकालिकों का मानदेय 31 रुपये 25 पैसे से बढ़ाकर 34 रुपये 50 पैसे प्रति घंटा बढ़ाने की घोषणा की थी। इन्हें भी एक अप्रैल से लाभ मिलने लगेगा। इसके अलावा नई शराब नीति लागू मानी जाएगी।
विज्ञापन


बिजली-पानी की नई दरें भी तय होना प्रस्तावित 
एक अप्रैल से ही बिजली और पानी की नई दरें भी लागू होनी हैं। बिजली की घरेलू और व्यावसायिक दरें कितनी बढ़ाई जानी हैं, यह अभी तय नहीं है। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में विकलांगों और विधवाओं की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने की घोषणा की है। सरकार ने करीब 20 नई योजनाओं की घोषणा की थी। यह सब योजनाएं भी लागू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed