फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt constituted four committees to handle the situation in Coronavirus second wave

कोरोना में हालात संभालने के लिए हिमाचल सरकार ने गठित कीं चार कमेटियां

Wed, 28 Apr 2021 10:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt constituted four committees to handle the situation in Coronavirus second wave
कोरोना की जांच(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने अभी से भविष्य की तैयारियों को लेकर बड़ी कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत तीन अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है जिन्हें ऑक्सीजन की उपलब्धता से लेकर मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए एंबुलेंस प्रबंधन और कॉर्पोरेट व सीएसआर योगदान कोविड-19 एसडीआरएफ फंड में कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य कमेटी को सही डाटा इकट्ठा करने और मीडिया को सही व सटीक जानकारी देने के लिए गठित किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से गठित लॉजिस्टिक कमेटी में एमडी एसपीएसईडीसी अरिंदम चौधरी को संयोजक जबकि संयुक्त निदेशक आयुर्वेद राखी, स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में ओएसडी डॉ. जसवाल और जीएम कौशल विकास निगम सनी शर्मा को सदस्य व डॉ. जितेंद्र चौहान को नोडल अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन


इस कमेटी की जिम्मेदारी ऑक्सीजन की उपलब्धता, ऑक्सीजन गैस सिलिंडर के आर्डर समय से किए जाने और अतिरिक्त बेड क्षमता को बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह कोविड-19 मरीजों के लिए एंबुलेंस का प्रबंध करने वाली कमेटी में एसएसओ एनएचएम डॉ. राजेश ठाकुर को समन्वयक, आईजीएमसी के डॉ. मलय सरकार, डॉ. संजय महाजन, डॉ. पदम नेगी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कमेटी जरूरी दवाओं की खरीद व उनकी आवाजाही के लिए जिम्मेदार होगी ताकि प्रदेश में कहीं भी दवाओं की कमी किसी भी को भी कोविड सेंटर पर न हो। वहीं, निदेशक शहरी विकास आबिद हुसैन की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है जिसमें अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा सुमित और उप स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रमेश चंद्र को सदस्य बनाया गया है।

यह कमेटी सीएसआर के तहत कॉर्पोरेट घरानों से कोविड-19 एसडीआरएफ फंड के लिए दानदाताओं से दान दिलाने का प्रयास करेगी। वहीं, मीडिया कमेटी के समन्वयक एमडी एनएचएम डॉक्टर निपुण जिंदल होंगे। इसमें डॉक्टर गोपाल वेरी, डॉक्टर अंजली चौहान और संजय सैनी को सदस्य बनाया गया है । यह कमेटी समयबद्ध तरीके से डाटा इकट्ठा कर मीडिया तक सही सूचना लगातार पहुंचाएगी। साथी किसी भी लेवल पर सूचना के गैप को खत्म करने के लिए भी जिम्मेदार होगी।


14,12,978 लोगों को कोविड की 16,22,438 खुराकें दी गईं
हिमाचल प्रदेश में अभी तक 20 प्रतिशत जनसंख्या का कोविड-19 के लिए टीकाकरण किया जा चुका है और इस दिशा में हिमाचल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। 27 अप्रैल, 2021 तक 14,12,978 लोगों को कोविड की 16,22,438 खुराकें दी गई हैं जिनमें दो लाख से अधिक वे व्यक्ति भी शामिल हैं जिन्होंने दूसरी खुराक भी ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed