फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt constitute Kol Dam Displaced Committee

वीरभद्र व विक्रमादित्य समेत पांच विधायक बनाए कोल बांध विस्थापित कमेटी में सदस्य

Fri, 06 Sep 2019 10:17 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
himachal govt constitute Kol Dam Displaced Committee

हिमाचल सरकार ने पांच विधायकों को कोल बांध विस्थापितों के पुनर्वास के लिए बनाई कमेटी में सदस्य बनाया है। ये सदस्य अर्की के कांग्रेस विधायक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनके पुत्र एवं शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह, करसोग के भाजपा विधायक हीरालाल, सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जम्वाल और बिलासपुर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर नियुक्त किए गए हैं। 63 सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होंगे। यह कमेटी कोल बांध विस्थापितों के पुनर्वास कार्य की निगरानी करेगी। 39 गैर सरकारी सदस्य भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन


यह कमेटी समय-समय पर पुनर्वास कार्यों में प्रगति की निगरानी और समीक्षा करेगी। कमेटी के अन्य सरकारी सदस्य मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन, प्रधान सचिव ऊर्जा, प्रधान सचिव लोक निर्माण, प्रधान सचिव राजस्व, प्रधान सचिव सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, एनटीपीसी नई दिल्ली के अध्यक्ष, कोल डैम प्रोजेक्ट के जीएम, कोलडैम एचईपी, एनटीपीसी के मुख्य अभियंता, शिमला तथा मंडी के मंडलायुक्त और मंडी, शिमला, सोलन और बिलासपुर के डीसी बनाए गए हैं। सदस्य सचिव विशेष, अतिरिक्त, संयुक्त, उप या अवर सचिव राजस्व होंगे। 
विज्ञापन


39 गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। ये पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा, राजकुमार, गोविंद राम, गनपत राम, बीरबल, कमल ठाकुर, बाबूराम शर्मा, ठाकुर दास, हेतराम वर्मा, सावित्री वर्मा, प्रेम लाल, रविकांत, कमल कुमार, इंद्र सिंह, जयचंद सागर, चुन्नी लाल, विजय सिंह, ओम प्रकाश, रूपलाल शर्मा, रोहित ठाकुर अशोक कुमार, रामजी दास, सीताराम ठाकुर, रमेश बाबू कौंडल, निर्मला देवी, बाबूराम ठाकुर, अमरनाथ, रोशनलाल सांख्यान, राजकुमार चौधरी, सुरजीत सेन, सुरेश कुमार, अजित सेन, लाल मन, छोटा राम, भीम सिंह चौहान, देवी राम, राजेंद्र कुमार, हुकम चंद, डिट्टू राम बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed