फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal governor acharya devvrat participated in Cleanliness campaign at shimla

सफाई अभियान के दौरान रिज से निकला दो टन कचरा, राज्यपाल ने भी झाड़ू थाम दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 19 Jun 2019 08:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jun 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
himachal governor acharya devvrat participated in Cleanliness campaign at shimla
रिज पर झाड़ू लगाते राज्यपाल आचार्य देवव्रत - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक रिज मैदान पर पद्मदेव परिसर की पहाड़ी से सफाई अभियान के दौरान करीब दो टन कचरा निकला है। महज दस दिन में पहाड़ी से इतना कचरा मिलने से सफाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


नगर निगम ने बुधवार को इस एरिया में सफाई अभियान चलाया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने खुद झाडू़ झाड़ू कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। महापौर कुसुम सदरेट और उप महापौर राकेश शर्मा समेत कई पार्षद भी सफाई करने पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान परिसर से भारी मात्रा में कचरा इकट्ठा किया। शराब की बोतलों से कई बोरे भर गए। पुलिस की दिन रात गश्त के बावजूद भारी मात्रा में शराब की बोतलों का जखीरा मिलने से पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार करीब दस दिन पहले भी इस एरिया में सफाई अभियान चलाया था। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष की अगुवाई में चले अभियान के दौरान भी दो गाड़ियां कचरे से भर गईं थीं।

सवाल उठ रहा है कि आखिर इतना कचरा इस एरिया में कहां से आ रहा है। यदि रिज पर ही इतना कचरा निकलेगा तो वार्डों में सफाई व्यवस्था के क्या हाल होंगे?

स्टॉल लगाए, कमाई की और गंदगी फैलाकर चले गए
रिज मैदान पर समर फेस्टिवल के दौरान लगाए स्टॉल अब हटा दिए हैं। 15 दिन तक बाहरी कारोबारियों ने यहां स्टॉल लगाकर जमकर कमाई की। यह सभी सामान समेटकर चले गए। लेकिन करीब दो गाड़ियां कचरा यहीं छोड़ गए। अब नगर निगम को यह कचरा उठाना पड़ा है।

पर्यावरण की सुरक्षा करना  सबका दायित्व : राज्यपाल

himachal governor acharya devvrat participated in Cleanliness campaign at shimla
रिज पर झाड़ू लगाते राज्यपाल आचार्य देवव्रत - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि हमें बहुमूल्य पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि मानवीय जीवन को बचाया जा सके। कहा कि हिमाचल को उसके नैसर्गिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। इस बहुमूल्य खजाने को बचाने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

प्रदेश में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। ऐसे में शहर को साफ सुथरा रखा जाना चाहिए। स्वच्छता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान चलाए जाने जरूरी हैं। 
  राज्यपाल ने सुझाव दिया कि नगर निगम इस स्थान पर पार्क बनाने पर विचार कर सकता है।

इस जमीन को शिमला प्रेस क्लब को देने पर विचार करे। इस मौके पर राज्यपाल के सलाहकार डॉ. शशीकांत शर्मा, नगर निगम आयुक्त का कार्यभार देख रहे पंकज ललित ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया। सूचना के बावजूद ज्यादातर पार्षदों ने अभियान से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed