{"_id":"62694545db8e4a28780374ca","slug":"himachal-government-will-bear-the-fees-of-24-students-affected-by-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: कोविड-19 से प्रभावित 24 विद्यार्थियों की फीस का खर्च उठाएगी हिमाचल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: कोविड-19 से प्रभावित 24 विद्यार्थियों की फीस का खर्च उठाएगी हिमाचल सरकार
Wed, 27 Apr 2022 07:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Apr 2022 07:00 PM IST
सार
उच्च शिक्षा निदेशालय ने बताया कि कोविड के कारण बेसहारा हुए 16 बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। पांच विद्यार्थी निजी स्कूलों, दो कॉलेजों और एक विद्यार्थी आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार लोगो(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड -19 के संक्रमण के कारण बेसहारा हुए प्रदेश के 24 विद्यार्थियों के स्कूल और कॉलेज की फीस का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। केंद्र सरकार की पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना से इन बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा। 11 मार्च 2020 से 31 दिसंबर 2021 के बीच कोविड -19 महामारी में माता-पिता को खोने वाले बच्चों की देखभाल करने के सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय ने बताया कि कोविड के कारण बेसहारा हुए 16 बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। पांच विद्यार्थी निजी स्कूलों, दो कॉलेजों और एक विद्यार्थी आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है। निदेशालय ने इन संस्थानों के प्रभारियों से एक सप्ताह के भीतर विद्यार्थियों की देखभाल और सुरक्षा के लिए उठाए गए कार्यों की रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन