हिमाचल सरकार ने 16 आईएएस और 13 एचएएस अधिकारियों को बदला, जानें किसे क्या मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश कंवर को निदेशक पब्लिक फाइनेंस कम विशेष सचिव वित्त और परीक्षक लोकल ऑडिट डिपार्टमेंट का अतिरिक्त कार्यभार, अमित कश्यप को एमडी हिमाचल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ एमडी सामान्य उद्योग निगम का अतिरिक्त कार्यभार, कै. जेएम पठानिया को बिजली बोर्ड में निदेशक, कार्मिक के साथ निदेशक वित्त का अतिरिक्त कार्यभार और राजेश शर्मा को रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी का जिम्मा दिया गया। राखिल काहलो को विशेष सचिव स्वास्थ्य का अतिरिक्त कार्यभार, चंद्र प्रकाश वर्मा को विशेष सचिव उद्योग व आयुक्त विभागीय जांच का अतिरिक्त कार्यभार, डीसी ऊना रहे संदीप कुमार को एमडी एचआरटीसी, नीरज कुमार को श्रमायुक्त, आबिद हुसैन सादिक को निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति के साथ सीईओ कम प्रबंध निदेशक शिमला स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त कार्यभार दिया। अनुपम कश्यप को निदेशक परिवहन का जिम्मा सौंपा।
यहां क्लिक कर देखें आईएएस की ट्रांसफर सूची
एचएएस के लिए यहां करें क्लिक
आशीष कोहली बने नगर आयुक्त शिमला
आशीष कोहली को नगर आयुक्त शिमला बनाया गया। सुनील शर्मा को अतिरिक्त सचिव मुख्यमंत्री के साथ निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति, मनोज कुमार को ईडी बिजली बोर्ड प्रोजेक्ट, वीरेंद्र शर्मा को राज्य परियोजना अधिकारी एसएसए व रमसा का अतिरिक्त कार्यभार दिया। भूपेंद्र कुमार को एचपीयू रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार, डॉ. विक्रम सिंह को एसडीएम संगड़ाह, गौरव महाजन को सहायक आयुक्त प्रोटोकॉल परवाणू, संगीता गुप्ता को सचिव राज्य खाद्य आयोग लगाया। कुमुद सिंह को हैंडलूम कॉरपोरेशन, प्रवीण टाक को उप सचिव वन, डॉ. भावना को सदस्य सचिव महिला आयोग, गुरदास काल्टा को उप सचिव ओबीसी और दिनेश कुमार को अतिरिक्त सचिव पर्यटन का अतिरिक्त कार्यभार दिया।