{"_id":"64f8240336d21dbe9a092e73","slug":"himachal-government-to-promote-tourism-activities-in-state-kullu-dussehra-will-be-celebrated-as-mahautsav-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: पर्यटन को उबारने के लिए सूबे में होंगे अंतरराष्ट्रीय आयोजन, महाउत्सव होगा कुल्लू दशहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: पर्यटन को उबारने के लिए सूबे में होंगे अंतरराष्ट्रीय आयोजन, महाउत्सव होगा कुल्लू दशहरा
Wed, 06 Sep 2023 12:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:33 PM IST
सार
पर्यटकों को आमंत्रित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस बार महा उत्सव के तौर पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे पर्यटन कारोबार को उबारने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में कई अंतरराष्ट्रीय आयोजन करने जा रही है। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए शिमला में पहली बार इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल करवाया जा रहा है। पर्यटन विभाग जुन्गा में 12 से 15 अक्तूबर तक इसका आयोजन करेगा। इसमें देश के अलावा स्विट्जरलैंड, फ्रांस, जर्मनी समेत अन्य यूरोपियन देशों के पायलट पैराग्लाइडिंग में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
आयोजन में विभिन्न स्पर्धाएं होंगी और विजेता सम्मानित किए जाएंगे। पर्यटकों को आमंत्रित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस बार महा उत्सव के तौर पर मनाया जाएगा। हिमाचल पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली कहते हैं कि पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट सके, इसके लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शिमला के जुन्गा में फ्लाइंग फेस्टिवल के अलावा हमीरपुर के नादौन और कुल्लू-मनाली में भी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए आयोजन होंगे। पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि प्राकृतिक आपदा की मार झेल चुके कुल्लू मनाली में मार्च 2024 तक हर महीने पर्यटन गतिविधियां आयोजित करने की योजना है।
विज्ञापन
नवंबर में नादौन में होगी राफ्टिंग मैराथन
पर्यटन विभाग हमीरपुर जिले के नादौन में राफ्टिंग मैराथन आयोजित करेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में विदेशी टीमें भी भाग लेंगी। ब्यास नदी में नादौन से चंबा पत्तन (देहरा) तक यह स्पर्धा होगी। पहले यह आयोजन सितंबर में होना था, लेकिन बरसात से हुए भारी नुकसान के बाद अब इसे नवंबर में करवाया जाएगा।
जिला कुल्लू में ये होंगे उत्सव
27 सितंबर-पर्यटन कारोबारियों के लिए कार्यशाला
अक्तूबर - कुल्लू दशहरा, कसोल कार्निवाल
नवंबर - पर्यटन कारोबारियों का राज्यस्तरीय सम्मेलन
दिसंबर - सांस्कृतिक/विरासत प्रदर्शन और पाक कला प्रतियोगिता
जनवरी - मनाली विंटर कार्निवाल
फरवरी - साहसिक पर्यटन पर सम्मेलन/कार्यशाला
मार्च - राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग की राष्ट्रीय स्पर्धा